Move to Jagran APP

अमृतसर में भगवान राम का पुतला जलाने पर बिफरे हिंदू संगठन, 10 नवंबर को करेंगे चक्का जाम

अमृतसर के मानावाला में भगवान श्रीराम का पुतला जलाना एक साजिश का हिस्सा है। इससे पंजाब सहित दुनिया भर के हिंदुअाें में रोष है।इस संबंध में शनिवार को श्री दुर्गा माता मंदिर में संत समाज के मार्गदर्शन में बैठक हुई।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 09:49 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 09:49 AM (IST)
अमृतसर में भगवान राम का पुतला जलाने पर बिफरे हिंदू संगठन, 10 नवंबर को करेंगे चक्का जाम
मीटिेंग के दौरान मंच पर विराजमान गुरु आनंद अत्री, पंडित अजय वशिष्ठ व अन्य। विज्ञप्ति

लुधियाना, जेएनएन। अमृतसर के मानावाला में भगवान श्रीराम का पुतला जलाना एक साजिश का हिस्सा है। इससे पंजाब सहित दुनिया भर के हिंदुअाें में रोष है। यह बात गुरु आनंद अत्री ने कही। उन्होंने घटना को अंजाम देने वाले दोषियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अत्री ने कहा कि पंजाब के सभी प्रमुख हिंदू संगठनों की ओर से संयुक्त तौर पर 10 नवंबर को पंजाब के सभी जिलों में दोपहर 12 बजे से एक बजे तक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।

prime article banner

इस संबंध में शनिवार को श्री दुर्गा माता मंदिर में संत समाज के मार्गदर्शन में बैठक हुई। इस दाैरान गुरु आनंद अत्री, पं. अजय वशिष्ठ, योगी भास्कर नाथ, बावा मीना शाह, महंत दिनेश पुरी, पं. ओपी त्रिपाठी आदि ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध 302 के तहत केस चलाने की मांग की। 

ये रहे माैजूद

इस अवसर पर सुनील रावत, पं. विजय भारद्वाज, पं. हरि ओम, पं. बाबू राम, कृष्ण शर्मा, वरुण मेहता, आरडी पुरी, बिट्टू गुम्बर, चेतन बवेजा, दिनेश मरवाहा, रोहित साहनी, संजीव, राकेश बजाज, चंद्रकांत, अनिल अरोड़ा, नीरज वर्मा, हनी भारद्वाज, रवि भगत, रमेश भगत, अश्वनी बहल, परवीन बहल, सीनियर कांग्रेसी नेता अशोक पराशर पप्पी, जतिंदर सलूजा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष परवीन बांसल, मदन लाल बग्गा, विपन सूद काका, तरुण गोयल, निशांत सूद, लक्की कपूर, रिटायर्ड एडीसीपी सतीश मल्होत्रा, अविनाश सिक्का, मनमोहन भट्ट, समाज सेवक जेके डावर, जानी महेन्द्रू, भाजपा नेता रवि बाली, आरएसएस से पवन गर्ग आदि मौजूद रहे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.