Move to Jagran APP

CoronaVirus Vaccination: लुधियाना में 304 दिन में 985 लोगों की जान ले चुका है कोरोना, फिर भी वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं

CoronaVirus Vaccinationजिले में पहले चरण के तहत 32 हजार हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन लगाने की मुहिम 16 जनवरी से शुरू हुई थी। तीन दिन तक पांच सेशन साइट्स पर वैक्सीन लगाई गई जबकि बुधवार को चौथे दिन मात्र दो सेशन साइट्स पर टीका लगाया गया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 09:54 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 09:54 AM (IST)
CoronaVirus Vaccination: लुधियाना में 304 दिन में 985 लोगों की जान ले चुका है कोरोना, फिर भी वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं
सरकारी अस्पतालों में यह समस्या गंभीर बनी हुई है। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। CoronaVirus Vaccination: पिछले दस महीनों से जिले में हर रोज औसतन तीन लोगों की जिंदगियां कोरोना वायरस छीन रहा है। 22 मार्च 2020 से अब तक 304 दिन में 985 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 25,399 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आए जिनमें से 24130 कई दिनों तक जंग लडऩे के बाद स्वस्थ हुए। आज भी जिले में कोरोना संक्रमण के 281 सक्रिय केस हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में हेल्थ केयर वर्कर्स वैक्सीन पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। खासकर सरकारी अस्पतालों में यह समस्या गंभीर बनी हुई है। वहीं, निजी अस्पतालों के हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं।

prime article banner

जिले में पहले चरण के तहत 32 हजार हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन लगाने की मुहिम 16 जनवरी से शुरू हुई थी। तीन दिन तक पांच सेशन साइट्स पर वैक्सीन लगाई गई जबकि बुधवार को चौथे दिन मात्र दो सेशन साइट्स पर टीका लगाया गया। चार दिन में 1100 हेल्थ केयर वर्करों को ही वैक्सीन लगाई गई है जबकि लक्ष्य 1950 का था। वैक्सीन लगवाने वालों में 753 हेल्थ केयर वर्कर निजी अस्पतालों के हैं।

वहीं, सरकारी अस्पतालों में मात्र 347 ने वैक्सीन लगवाई है। सिविल अस्पताल लुधियाना में दो दिन में 200 हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन लगाई जानी थी लेकिन मात्र 67 ही आगे आए। सिविल अस्पताल खन्ना में भी दो दिन में 200 की जगह मात्र 75 हेल्थ केयर वर्करों ने वैक्सीन लगवाई। जगराओं में भी यही हाल रहा।
---
तब खूब सराहना हुई थी...
जिला सिविल अस्पताल सहित जगराओं और खन्ना अस्पताल के स्टाफ ने बिना डरे कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया है। उनके इस साहस की सभी ने भरपूर तारीफ की थी। उसी स्टाफ के वैक्सीनेशन के लिए आगे नहीं आने से लोगों के मन में आशंका घर कर रही है।

आशा वर्करों ने किया निराश...
आशा वर्कर यूनियन ने वैक्सीनेशन का बायकाट कर रखा है। जिस तरह यूनियन ने वैक्सीन पर सवाल खड़ा किया है इससे दूसरे हेल्थ वर्करों के मन में भी संदेह आ गया है।
----------
चार दिन में हुई वैक्सीनेशन की स्थिति :
अस्पताल            टारगेट      वैक्सीन लगाई फीसद
डीएमसीएच(प्राइवेट) 350          293      83.71
सीएमसीएच (प्राइवेट) 500          301      60.2
फोर्टिस (प्राइवेट)     300          159      53
लुधियाना(सरकारी)   200          67       33.5
खन्ना(सरकारी)       200         75        37.5
जगराओं (सरकारी)   300         111       37
समराला(सरकारी)     100       94         94  
---------------------------------
कुल              1950       1100       56.41
--------------------------------

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.