Move to Jagran APP

हरनूर सिंह 400 मीटर दौड़ में प्रथम, मनप्रीत दूसरे स्थान पर रहे

लुधियाना डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन गुरु नानक स्टेडियम में किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 08:03 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 08:03 PM (IST)
हरनूर सिंह 400 मीटर दौड़ में प्रथम,  मनप्रीत दूसरे स्थान पर रहे
हरनूर सिंह 400 मीटर दौड़ में प्रथम, मनप्रीत दूसरे स्थान पर रहे

संस, लुधियाना : लुधियाना डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन गुरु नानक स्टेडियम में किया जा रहा है। चैंपियनशिप में अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20, अंडर-23 व 23 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे है। चैंपियनशिप का आगाज जिला खेल अधिकारी रविंदर सिंह, एथलेटिक एसोसिएशन महासचिव प्रेम सिंह की अगुआई में हुआ। चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ ब्वायज अंडर-14 आयु वर्ग में हिमांशु चौधरी ने पहला, लवीश ने दूसरा व शिवराज ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-12 आयु वर्ग ब्वायज 50 मीटर दौड़ में दिलप्रीत ने पहला, एकमजोत ने दूसरा, जसकरण ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ अंडर-23 आयु वर्ग में जर्मनप्रीत सिंह ने पहला, गुरप्रीत सिंह ने दूसरा व जतिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-18 आयु वर्ग 400 मीटर दौड़ में हरनूर सिंह ने पहला, मनप्रीत सिंह ने दूसरा व विश्व प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में अंडर-16 आयु वर्ग दया शंकर ने पहला, जसकरण ने दूसरा व खुश कर्ण ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में बलजीत ने पहला, आकाश दीप ने दूसरा व संजीव कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

loksabha election banner

लड़कियों के वर्ग परिणाम

लड़कियों में अंडर-23 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अमनदीप कौर ने पहला, अश्मिना ने दूसरा व रमनइंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर अंडर-16 आयु वर्ग में रमनजोत ने पहला, हर्षिका ने दूसरा व अर्शप्रीत ने तीसरा स्थान, 400 मीटर दौड़ अंडर-20 आयु वर्ग में नीलम ने पहला, शाइना ने दूसरा व आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड अंडर-23 आयु वर्ग में हरमीत ने पहला, काजल ने दूसरा व जगदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो अंडर-16 आयु वर्ग में परनीत ने पहला, गुरपीत ने दूसरा व अनुष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाटपुट अंडर-12 आयु वर्ग में नियती ने पहला, तरनीत ने दूसरा व रितिका ने तीसरा स्थान, ज्वैलिन थ्रो अंडर-16 आयु वर्ग हरमनदीप ने पहला, हरमन ने दूसरा व प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.