Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व पर होंगे गुरमत समागम, नगर कीर्तन भी निकलेगा

जासं लुधियाना श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन व गुर

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 11:39 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 11:39 PM (IST)
प्रकाश पर्व पर होंगे गुरमत समागम, नगर कीर्तन भी निकलेगा
प्रकाश पर्व पर होंगे गुरमत समागम, नगर कीर्तन भी निकलेगा

जासं, लुधियाना,

loksabha election banner

श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन व गुरमति समागम की तैयारियों को लेकर सलेम टाबरी स्थित भाई गुरुदास गुरमत मिशनरी कालेज में मीटिग हुई। इसमें धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य व गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने मीटिग को संबोधित करते हुए कहा कि मानवता के लिए अपनी शहादत देकर दुनिया भर में मिसाल पेश करने वाले श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व हर साल की तरह धूमधाम से मनाया जाएगा। एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी बड़े स्तर पर गुरमत समागम, विशाल नगर कीर्तन व संगत को धार्मिक यात्राएं करवाने के प्रबंध कर रही है। संगत के सहयोग से प्रकाश पर्व पर विशेष समागम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश ही नहीं, विदेशों से भी संगत भाग लेगी।

मीटिग में शिअद नेता हरभजन सिंह डंग, पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलबड़िया, पूर्व राज्य मंत्री मदन लाल बग्गा, इंद्रजीत सिंह मक्कड़, प्रहलाद सिंह ढल्ल, हरप्रीत सिंह बेदी, गुरिदरपाल सिंह पप्पू, गुरप्रीत सिंह बब्बल, बलजीत सिंह छतवाल, सतनाम सिंह कैले, मनप्रीत सिंह बंटी, सतपाल सिंह छीना, गुरबीर सिंह, सतबीर सिंह ढींडसा, अवतार सिंह पीएयू, रविदर सिंह, कंवलदीप सिंह बहल, अमरजीत सिह हैप्पी, हरजोत सिंह हैरी, सर्बजीत सिंह, अरविदर सिंह धंजल, नूरजोत सिंह मक्कड़, चरणजीत सिंह पन्नू, अशोक कुमार मक्कड़, अजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह लंगरा वाले, गुरिदर सिंह जौली, कुलदीप सिंह दूआ, गुरप्रीत सिंह विकल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.