Guru Nanak Jayanti 550th Gurpurab 2019: गुरुद्वारा साहिब में सजे दीवान, कीर्तन से संगत हो रही निहाल Ludhiana News
श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शहर के सभी गुरुद्वारा साहिब सजाए गए हैं। गुरबाणी कीर्तन से जत्थे संगत को निहाल कर रहे हैं।
लुधियाना, जेएनएन। श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शहर के सभी गुरुद्वारा साहिब सजाए गए हैं। विभिन्न रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल कर रहे हैं। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा गऊघाट में तीन दिन तक दीवान सजेंगे और मेडिकल कैंप भी लगाया गया है। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा मॉडल टाउन एक्सटेंशन में भाई शौकीन सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब व भाई बलवीर सिंह कीर्तन, ज्ञानी साहेब सिंह शाहबाद मारकंडे वाले कथा का संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह मॉडल टाउन में भाई सुरेंद्र सिंह जोधपुरी, भाई देवेंद्र सिंह, भाई गुरकीरत सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, मीरी पीरी यमुना नगर वाले आदि कीर्तन करेंगे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा फेस-1 अर्बन एस्टेट में भाई हरजीत सिंह, भाई सतनाम सिंह, भाई हरप्रीत सिंह, हजूरी रागी दरबार साहिब वाले कीर्तन कर संगत को निहाल कर रहे हैं।
शहर के केंद्रीय स्थल गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब को रंगी-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब को जगमगाती लाइटों से सजाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शानदार व्यवस्था की गई।जिले के सभी गुरु घरों में भारी संख्या में संगत पहुंच रही है। सभी लोग शबद गायन किया जा रहा है और गुरु का अटूट लंगर चल रहा है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें