Move to Jagran APP

गुरदासपुर के बटाला में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

गुरदासपुर के बटाला में खेत से मजदूरी कर वापस घर लौटते समय भयानक सड़क हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की जान चली गई। सड़क हादसा घनी धुंध की वजह से हुआ। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके अपने-अपने वारिसों के हवाले कर दिया।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 02:35 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 02:35 PM (IST)
गुरदासपुर के बटाला में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत
मृतकों की पहचान सुलखन सिंह निवासी खोखर फौजियां, गांव छापेवाली निवासी बलविंदर सिंह के तौर पर हुई।

बटाला (गुरदासपुर), जेएनएन। यहां तेज-रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मज़दूरों की मौत हो गई। हादसा वीरवार की देर रात का है। खेत से मजदूरी कर वापस घर लौटते समय भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान सुलखन सिंह निवासी खोखर फौजियां, गांव छापेवाली निवासी बलविंदर सिंह के तौर पर हुई।

loksabha election banner

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सड़क हादसा घनी धुंध की वजह से हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला के शव गृह में रखवा दिया। शुक्रवार बाद दोपहर इन शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद, उनके अपने-अपने वारिसों के हवाले कर दिया। अज्ञात तेज-रफ्तार वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी देते एक मृतक बलविंदर सिंह की पत्नी हरजीत कौर ने बताया कि उसका पति खेत में मजदूरी के लिए घर से सुबह मोटरसाइकिल सवार होकर गया। शाम को काम निपटा कर वापस घर मोटरसाइकिल सवार होकर आ रहा था। गांव के पास एक टावर के नजदीक, उसे किसी तेज-रफ्तार अज्ञात कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। घायल हालत में उसे एंबूलेंस के जरिए सिविल अस्पताल बटाला लाया गया। वहां के चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

इसी प्रकार गांव खोखर फौजियां की भी उसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक सुलखन सिंह का शव बुरी तरह से अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पोस्टमार्टम करने के बाद वारिसों के हवाले शव कर दिए गए। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है, ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.