गुलशन कुमार बने पंजाब कालेज नान टीचिग कर्मचारी यूनियन के उपप्रधान
पंजाब कालेज नान टीचिग कर्मचारी यूनियन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसमें डीएवी कालेज जगराओं से गुलशन कुमार को पंजाब यूनिवर्सिटी विग का उपप्रधान नियुक्त किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 01:12 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 01:12 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जगराओं : पंजाब कालेज नान टीचिग कर्मचारी यूनियन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसमें डीएवी कालेज जगराओं से गुलशन कुमार को पंजाब यूनिवर्सिटी विग का उपप्रधान नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति के बाद कालेज के स्टाफ सदस्यों ने उनका मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। चुनाव में मनदीप सिंह बेदी को सर्वसम्मति से प्रधान, डा. अनिल कुमार को सीनियर उप प्रधान, रविद्र बंसल को उप प्रधान, विजेंद्र कुमार को उपप्रधान, जसविदर कौर उपप्रधान महिला विग, विवेक मारकंडा को महासचिव और गुलशन कुमार को पंजाब यूनिवर्सिटी का उपप्रधान नियुक्त किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें