रिहायशी इलाकों के नजदीक लगे चुनावी ड्यूटी
गवर्नमेंट स्कूल टीचर्स यूनियन ने चुनावी ड्यूटी लगाए गए स्टाफ की ड्यूटी उनके रिहायशी इलाकों के नजदीक लगाने की मांग की है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना :
गवर्नमेंट स्कूल टीचर्स यूनियन ने चुनावी ड्यूटी लगाए गए स्टाफ की ड्यूटी उनके रिहायशी इलाकों के नजदीक लगाने की मांग की है। यूनियन के राज्य प्रधान सुरिदर कुमार, महासचिव बलकार वलटोहा ने कहा कि चुनाव संबंधी सभी कार्य सुचारू ढंग निपटाए जा सकें, इसलिए ड्यूटी उनके घरों के नजदीक या फिर नियुक्ति स्थान के नजदीक लगाई जाए। विशेषकर महिला कर्मचारियों की ड्यूटी नजदीकी सेंटर पर लगाई जाए। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि पिछले लंबे समय से यह देखा गया है कि चुनावों से एक दिन पहले और चुनाव वाले दिन देर रात तक महिला कर्मचारियों को बड़े स्तर पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिकारी व कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ अपनी चुनावी ड्यूटी निभाते हैं, इसलिए कर्मचारियों को बेवजह परेशान न किया जाए। वहीं पुरुष मुलाजिमों की ड्यूटी पहल के आधार पर लगाई जाए। इसके अलावा बीमारी से पीड़ित, गर्भवती महिला कर्मचारियों, एक साल से छोटे बच्चों वाली महिला कर्मचारियों, सेवा मुक्ति में एक साल से कम समय रहने वाले कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में छूट दी जाए। इसी के साथ चुनाव ड्यूटी पर तैनात दस्ते की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए। वहीं पोलिग पार्टियों को पोलिग स्टेशन पर छोड़ने और वापिस लेकर आने वाली बसों का प्रबंध पुख्ता बनाया जाए। इसके अलावा चुनाव वाले दिन चुनाव सामग्री जमा कराने के बाद रात के समय कर्मचारियों की घर वापिसी के लिए जिले के विभिन्न रूटों पर बसें चलाई जाएं। इसके अलावा चुनावी स्टाफ का वेतन पोलिंग वाले दिन ही मौके पर ही संबंधित सुपरवाइजर द्वारा नकद देना सुनिश्चित बनाया जाए।