Move to Jagran APP

Strike in Ludhiana : लुधियाना में अगले 11 दिन सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा काम, जानिए क्या है वजह

लुधियाना में अगले 11 दिन सरकारी दफ्तरों में किसी तरह का काम करवाने जाने की सोच रहे हैं तो अपना इरादा बदल दें। मिनिस्टीरिय स्टाफ ने 17 अक्तूबर तक हड़ताल पर जाने का नोटिस दे दिया है। सात अक्तूबर को अग्रसेन जयंती के कारण सरकार आफिस बंद रहेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Published: Wed, 06 Oct 2021 12:20 PM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 12:20 PM (IST)
Strike in Ludhiana : लुधियाना में अगले 11 दिन सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा काम, जानिए क्या है वजह
लुधियाना में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 17 अक्तूबर तक हड़ताल पर जाने का नोटिस दे दिया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। अगर आप अगले 11 दिन सरकारी दफ्तरों में किसी तरह का काम करवाने जाने की सोच रहे हैं तो अपना इरादा बदल दें। सात अक्तूबर को सरकारी दफ्तरों में अग्रसेन जयंती की छुट्टी रहेगी जबकि उसके बाद सभी विभागों का मिनिस्टीरियल स्टाफ आठ अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक हड़ताल पर रहेगा। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। बुधवार को मिनिस्टीरियल स्टाफ ने डीसी दफ्तर में धरना दिया और उसके बाद यूनियन ने डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा को आठ अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक हड़ताल पर जाने का नोटिस दे दिया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-  'एहसास' गाने में नजर आएगी लुधियाना की साढ़े नौ साल की लावन्या, 8 अक्टूबर को रिलीज होगा Song

यूनियन के प्रदेश प्रधान संजीव भार्गव ने कहा कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया। जिसके बाद कर्मचारी सरकार से लगातार बातचीत कर रहे हैं। लेकिन सरकार मान नहीं रही है। उन्होंने बताया कि अब यूनियन ने आठ से 17 तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस दौरान किसी भी विभाग में कामकाज नहीं करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  DGP व AG को हटाने के मामले में बोले भाजपा महासचिव गुप्ता, कहा- कांग्रेसियों को साढ़े चार वर्ष तक भ्रष्टाचार दिखाई नहीं दिया

बता दें कि डीसी दफ्तर, आरटीए दफ्तर, सेहत विभाग, शिक्षा विभाग, खजाना दफ्तर, एसडीएम दफ्तर समेत तमाम विभागों में काम नहीं होगा। संजीव भार्गव ने बताया कि सरकार ने छठे वेतन आयोग के हिसाब से 15 फीसद वेतन बढ़ाने का वादा किया था लेकिन उसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पेंशन बहाली पर भी सरकार अपना स्टैंड साफ नहीं कर रही है। इसलिए यूनियन ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। यूनियन की हड़ताल के चलते तमाम सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहेगा।

यह भी पढ़ें-  Navratra 2021 : इस बार आठ दिन का होगा शारदीय नवरात्र, देखें नवमी पूजन तिथि और शुभ महूर्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.