Move to Jagran APP

Cornavirus News : लुधियाना के सरकारी अस्पतालों ने जान बचाने का बीड़ा उठाया, आइसोलेशन वार्ड किया स्थापित

Cornavirus News एक साल में जिले में 31 अगस्त व 15 सितंबर का दिन कोरोना को मरीजों पर सबसे अधिक भारी रहा। दोनों दिन सर्वाधिक 19-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा दो सितंबर को 16 तीन सितंबर को 18 लोगों ने दम तोड़ा।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 09:48 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 09:48 AM (IST)
Cornavirus News : लुधियाना के सरकारी अस्पतालों ने जान बचाने का बीड़ा उठाया, आइसोलेशन वार्ड किया स्थापित
शहर में काेराेना का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

लुधियाना, जेएनएन। Cornavirus News : शहर में काेराेना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। शहर के निजी अस्पतालों ने मरीजों का इलाज करने से हाथ पीछे खींच लिए थे। ऐसी स्थिति में सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया। खन्ना, जगराओं, समराला के सिविल अस्पताल व वर्धमान मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में व्यवस्था की गई। काेराेना के केस बढ़ने से सेहत विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप व्याप्त है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-Ludhiana Coronavirus Update ः लुधियाना में तीन शिक्षक, दो डाक्टर समेत 139 कोरोना संक्रमित, एक की मौत

31 अगस्त व 15 सितंबर को सबसे अधिक मरीजों ने दम तोड़ा

बीते एक साल में जिले में 31 अगस्त व 15 सितंबर का दिन कोरोना को मरीजों पर सबसे अधिक भारी रहा। दोनों दिन सर्वाधिक 19-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा दो सितंबर को 16, तीन सितंबर को 18 लोगों ने दम तोड़ा।

सैंपलिंग में हम नंबर वन

बीते वर्ष में सेहत विभाग सक्रिय रहा। ज्यादा से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग की। अब तक 692827 लोगों की जांच की गई। ये आंकड़ा सूबे के जिलों में सबसे अधिक है। विभाग ने 487378 आरटीपीसीआर टेस्ट किए, जबकि 197970 लोगों के एंटीजन व 7479 के ट्रूनेट टेस्ट किए।

मरीजों का माह दर माह आंकड़ा

माह             संक्रमित     मौत

मार्च 2020           03            01

अप्रैल 2020          76           03

मई  2020            119          05

जून  2020            668          13

जुलाई  2020         2381        66

अगस्त 2020         6976        323

सितंबर  2020        7736       330

अक्तूबर  2020       2333         96

नवंबर  2020         2533         68

दिसंबर  2020        2533         79

जनवरी 2021         1024         37

फरवरी 2021        1319          28

मार्च 2021(सात दिन)  716           07

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.