लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी की बोगी, डेढ़ घंटे रेलमार्ग रहा जाम
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर उस समय हडकंप मच गया जब एक खाली मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतर गई।
By Vipin KumarEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 03:15 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 04:51 PM (IST)
जेएनएन, लुधियाना : लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर उस समय हडकंप मच गया जब एक खाली मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतर गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के बाद लगभग डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मामले की जानकारी मिलते ही पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेल कर्मचारी ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
इस बारे में फिरोजपुर रेल मंडल के ट्रैफिक अधिकारी अशोक सलारिया ने कहा कि घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। ठंड के मौसम में ट्रैक सिकुडऩे के कारण ही यह हादसा हुआ। ट्रैक की मरम्मत के बाद ही इस पर कुछ कह पाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें