Move to Jagran APP

कम होने लगा सोनेे का दाम, पर शादियों की रौनक गायब होने से लुधियाना में बिक्री में 60 फीसद गिरावट

पिछले कुछ महीनों में सोने के दाम में तेजी से इजाफा हुआ। सोने ने 58 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के दाम को छुआ लेकिन अब दाम मेें गिरावट आने लगी। अब दाम 50600 रुपये पर आ गए हैं। बावजूद इसके बिक्री में गिरावट आई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 10:29 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 10:29 AM (IST)
कम होने लगा सोनेे का दाम, पर शादियों की रौनक गायब होने से लुधियाना में बिक्री में 60 फीसद गिरावट
सोने के दामों में गिरावट आने लगी है, लेकिन बिक्री नहीं बढ़ रही। (सांकेतिक फोटो)

लुधियाना [मुनीश शर्मा। कोविड के दौरान सोने के दाम में रिकॉर्ड वृद्धि हुई, मगर अब इसने गिरावट की ओर रुख कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में इसके दाम छह हजार रुपये तक कम हुए हैं। इस साल के दाम में इजाफे की बात करें, तो सोना नौ हजार रुपये तक महंगा हुआ, जो आज तक के रिकॉर्ड को तोड़ गया। सोने में इतनी तेजी कभी देखने को नहीं मिली।

loksabha election banner

2020 सोने की बढ़ोतरी में आज तक का सबसे बड़ा साल रहा। दाम भले ही आसमान पर हों, लेकिन कोविड संकट के चलते इस बार शादियों की रौनक गायब होने से बिक्री भी आज तक की सबसे कम रही है। औद्योगिक नगरी लुधियाना में सोने की बिक्री में इस साल 60 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में दाम के नियंत्रण में आने के बाद बाजार में फेस्टिवल सीजन में रौनक लौटने की उम्मीद है।

लुधियाना ज्यूलर्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद सिकरी का कहना है कि सोने ने दाम में आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दाम में इजाफा होने पर ग्राहक भी गायब रहे। इसकी बिक्री में आज तक की सबसे ज्यादा मंदी पहले कभी नहीं रही। अब फेस्टिवल सीजन में अच्छे व्यापार की उम्मीद है।

स्वर्णकार संघ, लुधियाना के प्रधान गोपाल भंडारी का कहना है कि सोने के दाम में तेजी से व्यापारियों को नुकसान सहना पड़ता है। यह साल ज्यूलर्स के लिए बिक्री का अब तक का सबसे गिरावट वाला रहा। सरकार इस सेक्टर को बचाने के लिए अलग से मंत्रालय बनाकर समस्याओं का समाधान किया जाए।

कारोबारियों के सुझाव

  • जीएसटी कम हो
  • एक्साइज ड्यूटी कम हो
  • सोने को वायदा बाजार से बाहर किया जाए
  • अलग से गोल्ड मिनिस्ट्री बनाई जाए

पिछले दस सालों में कितना सर्वाधिक सोना का दाम पहुंचा

2011           25000

2012          32000

2013          33000

2014          30000

2015          25500

2016          27900

2017          29600

2018          31600

2019          39000

2020          58000

इस तरह दामों में आने लगी गिरावट

7 अगस्त        58000

9 अगस्त        57400

11 अगस्त      55600

13 अगस्त     53200

21 अगस्त      52100

26 अगस्त     50650

1 सितंबर       51200

8 सितंबर        51900

22 सितंबर     51700

24 सितंबर      50600 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.