Move to Jagran APP

भगवान को अति प्रिय होते है भक्त: वेद भारती

वेद निकेतन धाम पबिल्क चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री रामलीला दरेसी मैदान से कराई जा रही श्रीमद भागवत महापुराण में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती में ने श्री भागवत कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भक्त तो भगवान के अति प्रिय होते है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 05:36 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 05:36 AM (IST)
भगवान को अति प्रिय होते है भक्त: वेद भारती
भगवान को अति प्रिय होते है भक्त: वेद भारती

संस, लुधियाना: वेद निकेतन धाम पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री रामलीला दरेसी मैदान से कराई जा रही श्रीमद भागवत महापुराण में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती ने श्री भागवत कथा का के दौरान कहा कि भक्त तो भगवान के अति प्रिय होते है। भगवान अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए हमेशा तैयार रहते है, बस जरुरत है भगवान को सच्चे मन से पुकारने की भगवान दौडे़ चले आते है। भक्त की पुकार सुनकर भगवान स्वयं कहते है कि कोई मेरी तरफ एक कदम बढ़ाता है, तो मै उसकी तरफ हजार कदम बढ़ाता हूं। जो मनुष्य जीवन में भगवान का भजन नहीं करता, उसका मनुष्य जन्म लेना बेकार चला जाता है। उसने जो करना था वो किया नहीं। जिसके लिए जन्म मिला था। भगवान के स्मरण करने में और परोपकार में देर नहीं करना चाहिए।

loksabha election banner

भगवान के भजन से बढ़कर संसार में नहीं कुछ

भगवान के भजन से बढ़कर संसार में कुछ नहीं है और उनको भूल जाने से बढ़कर कोई दूसरा पाप नहीं। जिसने धर्म को छोड़ दिया, उसे धर्म छोड़ देता है। सुगीता भारती ने कहा कि 17 फरवरी से संत सम्मेलन दरेसी मैदान में आरंभ हो रहा है, जहां देश भर के संत -महात्मा अपनी वाणी से ज्ञान की गंगा बहाएंगे। उन्होंने कहा कि महायज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारा 24 फरवरी को संपन्न होगा। यहां पर साध्वी चैतन्या भारती, साध्वी सुगीता भारती, साध्वी श्रेया, साध्वी सुकीर्ति भारती, साध्वी गुरु प्रिया भारती, साध्वी सुमेधा भारती ने भजनों के माध्यम से आए भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.