लुधियाना हलका दक्षिणी से गौतम शर्मा बने यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया कोओर्डिनेटर
गौतम शर्मा पिछले काफी समय से यूथ कांग्रेस में रहकर पार्टी के साथ काम करते आ रहे हैं और पार्टी के सभी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है।
लुधियाना, जेएनएन। इंडियन यूथ कांग्रेस ने लुधियाना हलका दक्षिणी से गौतम शर्मा को सोशल मीडिया कोओर्डिनेटर नियुक्त किया है। वह पिछले काफी समय से यूथ कांग्रेस में रहकर पार्टी के साथ काम करते आ रहे हैं। गौतम शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उनकी मेहनत व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे तनदेही से निभाएंगे और पार्टी को मजबूत करते हुए नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। उन्होंने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, ओएसडी दमनजीत सिंह मोही, विजय अग्निहोत्री गोल्डी, इंचार्ज मुज्जमिल अली खान, जिला प्रधान योगेश हांडा, प्रधान गोपी बैंस का धन्यवाद किया।
कांग्रेस के शहरी प्रधान अश्विनी व टीम को दिया कोरोना योद्धा अवॉर्ड
लुधियाना : अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त सचिव आशु राणा, जमालपुर स्वर्गाश्रम के प्रधान पवन मकोल ने लुधियाना कांग्रेस के शहरी प्रधान अश्विनी शर्मा, पंजाब के सचिव संजय शर्मा, वाइस प्रधान मनीष कालिया को कोरोना महायोद्धा अवॉर्ड से सम्मानित किया।
इस दौरान डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि कोविड 19 में जिला प्रधान अश्विनी शर्मा व उनकी टीम का काम सराहनीय है। वहीं जिला प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि सभी को मिलकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए।