Move to Jagran APP

Ludhiana Today 8th September 2021: निगम के चारों जोन में कामकाज रहेगा ठप, जानिए और क्या है खास

Ludhiana Today 8th September 2021 मांगाें काे लेकर लुधियाना नगर निगम के मुलाजिमाें ने माेर्चा खाेल दिया है। जोन ए में नगर निगम मुलाजिमों की गेट रैली सुबह 9.00 बजे से होगी जिसमें वह अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे ।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 08:23 AM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 08:23 AM (IST)
Ludhiana Today 8th September 2021: निगम के चारों जोन में कामकाज रहेगा ठप, जानिए और क्या है खास
जोन ए में नगर निगम मुलाजिमों की गेट रैली। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Today 8th September 2021: शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाॅट काॅम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज बुधवार, 08 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

निगम मुलाजिमाें का विरोध- प्रदर्शन

नगर निगम में कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं का हल न निकलने और हाट मिक्स प्लांट के कांट्रैक्टर की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के विरोध में निगम कर्मी बुधवार को तीन घंटे कामकाज ठप कर हड़ताल करेंगे। म्युनिसिपल कर्मचारी संघर्ष कमेटी ने मेयर और कमिश्नर को इस संबंध में सूचित किया है। निगम के चारों जोन दफ्तरों के मुलाजिम व अधिकारी धरना देंगे। कमेटी के चेयरमैन अश्वनी सहोता ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर पहल भी सरकार व निगम को बता चुके हैं।

जैन स्थानकों में चातुर्मास पर कार्यक्रम

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस भगवान महवीर के विषय पर सभा सुबह 8.15 बजे, जैन स्थानक शिवपुरी में पर्यूषण पर्व सभा सुबह 8.15 बजे, जैन स्थानक जनता नगर में पर्यूषण पर्व सभा सुबह 8.15 बजे, जैन स्थानक 39 सेक्टर में पर्यूषण पर्व सभा सुबह 8.15 बजे, जैन स्थानक किचलू नगर में पर्यूषण पर्व सभा सुबह 8.15 बजे, तेरापंथ भवन में पर्यूषण पर्व सभा सुबह 9.00 बजे, आत्म धर्म कमल हाल में विशेष सभा सुबह 9.00 बजे होगी।

श्री दंडी स्वामी मंदिर में संकीर्तन

श्री सिद्ध पीठ दंडी स्वामी मंदिर में श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन शाम 6.00 से 9.00 बजे तक होगा। संध्या 7.00 बजे से होगा। इसमें भैया कृष्ण दास श्रद्धालुओं को संकीर्तन के समुंदर में गोते लगाएंगे। उधर, लक्ष्मी लेडीज क्लब अंताक्षरी प्रतियोगिता सुबह 11.30 बजे से क्लब परिसर में होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.