लुधियाना में रिचार्ज फ्लेक्सी दिलाने का झांसा दे डाक्टर के साथ की 3800 रुपये की ठगी
लुधियाना में ठगी व लूटपाट की घटनाए आए दिन सामने आ रही है। नौसरबाज भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे है। इसी कड़ी में वोडाफोन की रिचार्ज फ्लेक्सी देने का झांसा देकर नौसरबाज ने डाक्टर के साथ 3800 रुपये की ठगी की है।
लुधियाना, जेएनएन। वोडाफोन की रिचार्ज फ्लेक्सी देने का झांसा देकर नौसरबाज ने डाक्टर के साथ 3800 रुपये की ठगी की है। आरोपित के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस को इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे से उसकी फुटेज मिल गई है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।
चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडियां के 33 फुटा रोड के सुभाष कुमार ने बताया कि वो इस्लाम गंज में आरएमपी डाक्टर के तौर पर क्लीनिक चलाते हैं। इसके साथ ही वो मोबाइल बिल जमा करते हैं। वीरवार को उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया। उसने खुद को वोडाफोन कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि वो उनके लिए वोडाफोन की मल्टी रिचार्ज फ्लेक्सी जारी करा देगा।
सुभाष कुमार को बातों में उलझा कर उसने उनका मोबाइल फोन लिया और 2-4 मिनट तक सेटिंग करके उन्हें लौटा दिया। उसने उनके फोन से एक रीचार्ज करके भी दिखाया। इसके बाद वो उनसे 3800 रुपये लेकर निकल गया। जाने से पहले उसने कहा कि वो अपने फोन को एक बाद बंद करके आन कर लें। मगर जैसे ही सुभाष ने फोन को बंद करके आन किया तो नौसरबाज का इंस्टाल किया एप उड़ गया। इसके बाद आरोपित का फोन भी बंद आ रहा है।
दशहरा ग्राउंड में खड़ी महिंद्रा पिकअप चोरी
लुधियाना। मिलर गंज दशहरा ग्राउंड में खड़ी महिंद्रा पिकअप चोरी हो गई। इस संबंध में थाना डिवीजन 6 की मिलर गंज चौकी पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में एएसआइ जागीर सिंह ने बताया कि उक्त केस ईशर नगर के रहने वाले युगराज सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। उसने बताया कि 17 जनवरी की शाम उसके ड्राइवर परमिंदर सिंह ने म¨हद्रा पिकअप मिलर गंज दशहरा ग्राउंड मे खड़ी की थी।