लुधियाना के जगराओं में विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख की ठगी, दंपती के खिलाफ केस
लुधियाना के जगराओं में दिव्यांग लड़की को विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख की ठगी मारने के आरोप में दंपति के खिलाफ थाना सदर जगराओं में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आग की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जगराओं, जेएनएन। लुधियाना के जगराओं में दिव्यांग लड़की को विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख की ठगी मारने के आरोप में दंपति के खिलाफ थाना सदर जगराओं में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरपाल सिंह निवासी गांव डांगिया ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह रेलवे पुलिस से रिटायर कर्मचारी है। जसमेल सिंह भी उसके साथ पुलिस में ही नौकरी करता था। शिकायतकर्ता गुरपाल सिंह की तबीयत खराब होने के कारण जसमेल सिंह और उसकी पत्नी कमलजीत कौर उसके घर उसका पता लेने के लिए गांव डांगिया आए।
यह भी पढ़ें- लुधियाना फैक्ट्री हादसा : धूल झोंकने की कोशिश...पकड़े न जाएं इसलिए तड़के चार बजे लगा दी लेबर
गुरपाल सिंह अपनी लड़की गगनदीप कौर जो कि दिव्यांग है को विदेश भेजना चाहता था। बातचीत दौरान कमलजीत कौर ने कहा कि उनकी पहचान का एक व्यक्ति अमरजीत सिंह जो कि चंडीगढ़ में एजेंट का काम करता है। वह उनकी लड़की को कनाडा भेज देगा। उसके बाद कमलजीत कौर और जगमेल सिंह ने शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद ना तो उन्होंने उसे कनाडा भेजा और ना ही उनके पैसे वापस किए। इस शिकायत की पड़ताल मुख्य अफसर थाना सदर जगराओं द्वारा की गई। जांच के बाद जसमेल सिंह और उसकी पत्नी कमलजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में थाना सदर जगराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- आलीशान होटल में SGPC कर्मचारी के साथ रंगरलियां मना रही थी कांस्टेबल की पत्नी, अचानक पहुंच गया पति
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें