Ludhiana Covid News Update: दूसरी लहर में पहली बार एक दिन में सबसे कम 12 पॉजिटिव मिले
लुधियाना में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस घटकर 306 रह गए हैं। इनमें निजी अस्पतालों में 25 सिविल अस्पताल में 11 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 258 मरीज हैं। जिले में अब तक 84605 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जासं, लुधियाना। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से घट रहे हैं। शुक्रवार को चौबीस घंटे के भीतर जिले में कोरोना के केवल 14 नए मामले सामने आए। इनमें से 12 मामले लुधियाना और 2 अन्य जिलों के रहे। फ्लू कार्नर जांच में 5 लोग पाजिटिव मिले, ओपीडी जांच में 4 पोजटिव आए। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में यह पहली बार है कि इतनी कम संख्या में पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है।
एक्टिव केस घटकर 306 बचे
इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस घटकर 306 रह गए हैं। इनमें निजी अस्पतालों में 25, सिविल अस्पताल में 11 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 258 मरीज हैं। जिले में अब तक 84605 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.25 फीसद तक पहुंच गई है। जिले से संबंधित कुल पॉजिटिव केसों की गिनती अब 86997 हो गई है। वहीं, कोरोना से अब तक जिले के रहने वाले 2086 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 8 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जिसमें से 2 मरीज लुधियाना के हैं। अन्य जिलों व राज्यों के 6 मरीज हैं।
यह भी पढ़ें - जालंधर का नूरजहां महल देखने देश-विदेश से आते हैं पर्यटक, लाहौर से दिल्ली जाने वाले इसके मेन गेट से होकर गुजरते थे