फ्लैग मार्च निकाल नियमों का पालन करने को किया प्रेरित
कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने दोपहर 12 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा रखा है।
जेएनएन, मुल्लांपुर दाखा: कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने दोपहर 12 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा रखा है। पुलिस ने लोगों में भरोसा कायम रखने के लिए एसपी बलविदर सिंह, डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने दुकानदारों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही बिना मास्क वाले लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस ने विवाह समागम में लोगों की तय संख्या को यकीनी बनाने के लिए भी प्रेरित किया। नई हिदायतों के अनुसार अब सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक दुकानदार अपनी दुकानें खोल सकते हैं। इसके बाद उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाजार में अति जरूरी सामान खरीदने के लिए ही आए। भंगू ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है इसलिए खुद को सुरक्षित रखने के लिए सेहत विभाग के निर्देशों का पालन करें।