पांच साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने युवक को जमकर पीटा
शहर में एक युवक ने पांच वर्षीय बच्ची को घर से अगवा कर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। गांव जवद्दी के बल्लू का वेहड़ा में रहते प्रदीप कुमार वेहड़े में दोपहर को फैक्ट्री से काम से लौटा था।
जासं, लुधियाना: शहर में एक युवक ने पांच वर्षीय बच्ची को घर से अगवा कर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। गांव जवद्दी के बल्लू का वेहड़ा में रहते प्रदीप कुमार वेहड़े में दोपहर को फैक्ट्री से काम से लौटा था। बच्ची वहां खेल रही थी। उसे वह चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। शाम को वह उसे नहर की दूसरी साइड ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। तभी वहां से एक युवक गुजर रहा था। उसने बच्ची की चीख सुनी और आरोपित को पकड़ लिया। शोर मचाने पर वहां पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और उसे बुरी तरह पीटा। तभी किसी ने कंट्रोल रूम पर फोन किया और पीसीआर कर्मियों ने उसे अपनी हिरासत में लेकर थाना मॉडल टाउन पहुंची। वहां पुलिस ने आरोपित प्रदीप कुमार के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। थाना मॉडल टाउन प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। बच्ची को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें