Move to Jagran APP

Kisan Diwas: जगराओं में किसानों के समर्थन में गला मजदूर यूनियन के सदस्यों व महिलाओं ने की भूख हड़ताल

Kisan Diwas इस मौके पर कन्हैया लाल और मजदूर नेता कमलजीत खन्ना ने कहा कि आज किसान दिवस पर देश के लाखों लोग दोपहर के खाने का त्याग करके मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ अपना रोष जाहिर करेंगे।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 02:23 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 05:45 PM (IST)
Kisan Diwas: जगराओं में किसानों के समर्थन में गला मजदूर यूनियन के सदस्यों व महिलाओं ने की भूख हड़ताल
किसानों के समर्थन में रोष प्रदर्शन करते हुए आढती एसोसिएशन और गला मजदूर यूनियन के सदस्य। (जागरण)

जगराओं, (लुधियाना) जेएनएन। Kisan Diwas: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अनाज मंडी में गला मजदूर यूनियन, आढती एसोसिएशन और मुनीम यूनियन के सदस्यों द्वारा दिल्ली में आंदाेलन कर रहे किसानाें के पक्ष में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दाैरान मजदूर राजपाल बाबा, देवराज,सतनाम सिंह व महेंद्र सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। आढती एसोसिएशन के कन्हैया लाल बांका द्वारा गला मजदूर यूनियन के इन पांच सदस्यों के गलों में हार डालकर संघर्ष में शामिल किया।

loksabha election banner

इस मौके पर कन्हैया लाल और मजदूर नेता कमलजीत खन्ना ने कहा कि आज किसान दिवस पर देश के लाखों लोग दोपहर के खाने का त्याग करके मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ अपना रोष जाहिर करेंगे। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सिंह कलेर, सचिव जगजीत सिंह सिद्धू  के अलावा  अन्य पदाधिकारियों ने  धरने को संबोधित किया।

जगराओं के गांव गालिब कलां में महिलाओं ने की भूख हड़ताल

जगराओं। बुधवार को गांव गालिब कलां से महिलाएं व नौजवानों का जत्था भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में संघर्ष कर रहे किसानों को समर्थन देते गांव अचरवाल की महिलाओं ने बड़ी गिनती में इकट्ठे होकर एक दिन की भूख हड़ताल की। सरबजीत कौर, जरनैल कौर की अगुआई में महिलाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर दिल्ली संघर्ष से लौटी महिलाओं ने अपने विचार सांझे किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों मजदूरों के हौसले बुलंद है और हम हर हाल में जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर इंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, मास्टर महिंदर सिंह, हरभजन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.