Move to Jagran APP

रंजिश को लेकर दो गुटों में झगड़ा, महिला घायल

जमालपुर के संत नगर की गली 2 में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोपितों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 05:57 PM (IST)
रंजिश को लेकर दो गुटों में झगड़ा, महिला घायल
रंजिश को लेकर दो गुटों में झगड़ा, महिला घायल

जासं, लुधियाना : जमालपुर के संत नगर की गली 2 में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोपितों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल महिला बेहोश होकर गली में गिर गई। आरोप है कि आरोपितों ने पुलिस की मौजूदगी में महिला पर हमला किया। घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

loksabha election banner

थाना जमालपुर पुलिस को संत नगर की गली नंबर 2 के सुबा राम दुबे ने बताया कि सोमवार रात को 10 बजे उसने अपने लड़के को अपने घर का मेन गेट बंद करने के लिए बोला। इतने में बगल के पड़ोसी ने आकर सुबा राम दुबे से गाली-गलौज करनी चालू कर दी और बीच बचाव में सूबा राम की पत्नी दीपा दुबे को कुछ दूरी के रहने वाले फौजी ने लात से गिरा दिया। दुबे ने बताया कि जिन से लड़ाई हुई है वह फौज में हैं और अभी छुट्टियों में अपने घर आए हुए हैं। उसने पहले से ही गाड़ी में लड़कों को बुला रखा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.