चीफ सेक्रेटरी पंजाब को सुनाया इंडस्ट्री का दर्द
जागरण संवाददाता, लुधियाना : फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीयल एवं कमर्शियल आर्गेनाइजेशन (फीको) का प्र
जागरण संवाददाता, लुधियाना : फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीयल एवं कमर्शियल आर्गेनाइजेशन (फीको) का प्रतिनिधि मंडल प्रधान गुरमीत सिंह कुलार की अध्यक्षता में चीफ सेक्रेटरी पंजाब करण अवतार सिंह से चंडीगढ़ में मिला। इस दौरान उनके समक्ष इंडस्ट्री की विभिन्न समस्याओं को रखा। इसमें सबसे अहम मुद्दा वैट रिफंड का उठाया गया। इसमें बताया गया कि लंबे समय से करोड़ों रुपये का वैट रिफंड लटका पड़ा है। इसके लिए इंडस्ट्री को बैंक को ब्याज के रुप में पैसे भरने पड़ रहे है। इस दौरान पंजाब में बिजली की सप्लाई की स्थिति विकराल होना का मुद्दा भी उठाया गया। बार-बार ट्रिपिंग से कई बार मशीनरी खराब होने की स्थिति भी पैदा हो चुकी है। वहीं फोकल प्वाइंट की दयनीय स्थिति का मुद्दा भी अहम रहा। इसमें प्रजेंटेशन और फोटो दिखाकर फोकल प्वाइंट की दयनीय स्थिति के बारे में बताया। इस दौरान चीफ सेक्रेटरी से इंडस्ट्रीयल पॉलिसी भी शीघ्र लागू किए जाने की माग की गई।