Move to Jagran APP

जिंदगी में सफल होने के लिए दृढ़ निश्चय और इच्छाशक्ति पर करें फोकस

जिंदगी में सफल होने के लिए सबसे पहले दो चीजों का होना बहुत जरूर है। एक दृढ़ निश्चय और दूसरा इच्छाशक्ति।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 04:00 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 04:00 AM (IST)
जिंदगी में सफल होने के लिए दृढ़ निश्चय और इच्छाशक्ति पर करें फोकस
जिंदगी में सफल होने के लिए दृढ़ निश्चय और इच्छाशक्ति पर करें फोकस

जासं, लुधियाना : जिंदगी में सफल होने के लिए सबसे पहले दो चीजों का होना बहुत जरूर है। एक दृढ़ निश्चय और दूसरा इच्छाशक्ति। इन्हीं की वजह से कामयाबी हासिल की जा सकती है। मैंने भी सफल होने के लिए इन्हीं पर फोकस किया है। यह बात युवा आंत्रप्रिन्योर एवं योग विशेषज्ञ रिधिमा कपूर साहनी ने कही। वह फिक्की एफएलओ की तरफ से सोमवार को करवाए गए वेबिनार में दिल्ली से जुड़ीं थी। इसमें फिक्की की करीब दो सौ मेंबर्स ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

रिधिमा बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी हैं। फिक्की एफएलओ की चेयरपर्सन मन्नत कोठारी ने उनका वेबिनार में जुड़ने पर स्वागत किया और कहा कि रिधिमा ने अपनी क्रिएटिविटी से सभी को आकर्षित किया है। इस दौरान रिधिमा से उनके पैशन, सफल आंत्रप्रिन्योर के लिए बिजनेस ग्रोथ कोच मगन कालड़ा ने सवाल-जवाब किए। रिधिमा ने बताया कि सफल आंत्रप्रिन्योर बनने के दौरान कई चुनौतियां आईं लेकिन उन्हें मुश्किलों का सामना करने की आदत रही है। जहां तक परिवार और आंत्रप्रिन्योर होने के नाते दोनों में तालमेल बनाने की बात है तो वह इसे बखूबी निभा रही हैं। उनके हर फैसले का परिवार ने सहयोग किया है, जिससे वह आगे बढ़ती जा रही हैं।

योग से दिन की शुरुआत करने वाली रिधिमा बता रही है कि जब बेटी स्कूल से आती है तो उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताती है। इसी तरह जब पति घर आते हैं तो सभी परिवार एक साथ बैठ एक-दूसरे से दिनचर्या शेयर करते हैं। योग मेरे जीवन का है हिस्सा

रिधिमा ने बताया कि भले ही उन्होंने योग की शुरुआत फिटनेस के तौर पर की थी, पर अब योग उनके जीवन का हिस्सा बन चुका है। जिस दिन योग नहीं करती हैं तो ऐसा लगता है कि बहुत बड़ी चीज मिस कर दी है। योग ने उनके जीवन में बहुत से बदलाव भी किए हैं। उन्हें धैर्य में और शांत रहना सिखाया गया है। उनका मानना है कि योग करने से आप ज्यादा से ज्यादा हासिल कर सकते हैं। इन दिनों कोविड-19 में हर किसी को योग या मेडिटेशन के लिए जरूर समय निकालना चाहिए। संतुलित खान-पान, ज्यादा पानी पीना, हेल्दी खाना और सही समय पर खाना फिटनेस के कुछ टिप्स भी साझा किए। मां नीतू कपूर ही मेरी आदर्श: रिधिमा

रिधिमा ने कहा कि उनकी मां अभिनेत्री नीतू कपूर ही उनकी आदर्श हैं। वह हमेशा से ही एक शक्तिशाली महिला रही हैं, जिसकी वह भी कायल हैं। अच्छे-बुरे हर समय में वह उनका साथ देती हैं। पसंदीदा डिजाइनर के बारे में पूछने पर युवा आत्रप्रिन्योर रिधिमा कपूर ने कहा कि देश में बहुत ही टैलेंट है। किसी एक डिजाइनर का नाम लेना गलत होगा, पर वह स्टाइल से पहले कंफर्ट को देखती हैं। यह कठिन समय एक-दूसरे की मदद करने का

रिधिमा के पति भरत साहनी की तरफ से कोविड-19 पेशेंट के लिए ब्लड प्लाजमा डोनेट किया गया है। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें पति पर गर्व है। यह समय बेहद मुश्किल है और इस समय सभी को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। फिक्की की तरफ से फ्लो-टीट्यूड सीरिज को भी लांच किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को कोई न कोई वेंचर शुरू करने के लिए प्रेरित करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.