Move to Jagran APP

घर में पौधे लगा तैयार करें खुद का ऑक्सीजन चैंबर: गीतांजलि मेहरा

घर पर आप पौधे लगाकर खुद का ऑक्सीजन चैंबर तैयार कर सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:15 AM (IST)
घर में पौधे लगा तैयार करें खुद का ऑक्सीजन चैंबर: गीतांजलि मेहरा
घर में पौधे लगा तैयार करें खुद का ऑक्सीजन चैंबर: गीतांजलि मेहरा

जासं, लुधियाना : घर पर आप पौधे लगाकर खुद का ऑक्सीजन चैंबर तैयार कर सकते हैं। जहां हर तरफ हरियाली भी होगी और आपके मन को शांति भी मिलेगी। यह बात शुक्रवार को फिक्की फ्लो लुधियाना चैप्टर के विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित वेबिनार ग्रीन कपल के दौरान इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज (आइआरएस) कमिश्नर की पत्नी एवं पर्यावरणविद गीतांजलि मेहरा ने कहे।

loksabha election banner

फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन मन्नत कोठारी ने वेबिनार सेशन से जुड़ी सभी सदस्याओं का स्वागत किया और कहा कि यह दिन केवल पेड़ लगाने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके लिए जागरूकता भी बेहद जरूरी है। मॉडरेट सेशन की भूमिका मोनिका चौधरी ने निभाई। गीतांजलि मेहरा ने घरों में वर्टिकल गार्डन तैयार करने, पंचवटी प्लांट, माइक्रो फॉरेस्ट के कांसेप्ट को बताया। इस वर्टिकल गार्डन को वेस्ट प्लास्टिक बोतल्स के साथ तैयार किया जा सकता है और पानी को भी बचाया जा सकता है। वह बोलीं कि इस वर्टिकल गार्डन में किसी भी तरह का पौधा, यहां तक कि सब्जियां भी लगाई जा सकती हैं। बस यह ख्याल रखें कि कुछ ऐसे पौधे होते हैं जिन पर सीधी धूप न पड़े। उन्होंने बेल, बरगद, पीपल, आंवला, अशोका के मिश्रण पंचवटी पौधे के बारे में भी बताया। पांच साल बाद बड़ा होने पर यह छायादार होगा। उन्होंने आगे कहा कि माइक्रोफॉरेस्ट कांसेप्ट की ओर फिक्की फ्लो लुधियाना चैप्टर भी बढ़ रहा है। इस मिनी जंगल में बिना इंसान के हस्तक्षेप के पौधे लगाए जा सकते हैं। इसे अर्बन एरिया में शुरू करने की योजना है। यह पूछे गए सवाल

प्रश्न:- वर्टिकल गार्डन में बोतल्स को किसी चीज से कवर करने की जरूरत होती है? (सलोनी)

- वर्टिकल गार्डन में लगाए गए पौधे ही बोतल्स को ढक देते हैं। बोतल्स को अलग से कवर करने की जरूरत नहीं है।

प्रश्न:- घर पर लगाए जाने वाले पौधे कुछ दिन बाद खराब हो जाते हैं, इसकी सुरक्षा कैसे करें? (रीना)

- इसके लिए जरूरी है कि पौधों की जड़ों में सीधा धूप या हवा न पहुंचे। दोनों चीजों पर ध्यान दें तो पौधा बढ़ेगा

प्रश्न:- माइक्रो जंगल के लिए कितनी जगह की जरूरत है?

- इसके लिए सौ वर्ग गज से पांच सौ वर्ग गज की जगह काफी है।

प्रश्न:- पंचवटी पौधा लगाने का सही समय कब है और इसे कहां लगाया जा सकता है? (राधिका)

- इसके लिए जून-जुलाई माह बेस्ट है और इसे वर्क प्लेस या घरों के बाहर बनी जगह पर लगाया जा सकता है।

प्रशन:- वर्टिकल गार्डन के लिए बोतल्स का एक आकार होना जरूरी है?

- बोतल्स का एक आकार लेना ही बेस्ट है, नहीं तो यह देखने में अटपटा लगेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.