Move to Jagran APP

बहन जी बड़े दिनों बाद नजर आए कहकर बुजुर्ग महिला को गले लगाया, पांच तोले सोने की चूड़ियां कर दी गायब

शहर में कार सवार महिला नौसरबाजों का गैंग फिर सक्रिय हो गया है। यह गैंग धार्मिक स्थलों से लौटने वाली बुजुर्ग महिलाओं को लगातार अपना निशाना बना रहा है। इस बार न्यू शिवपुरी इलाके में मंदिर से माथा टेककर लौट रही एक और बुजुर्ग महिला को इस गैंग ने अपना शिकार बनाया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 07:22 AM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 07:22 AM (IST)
बहन जी बड़े दिनों बाद नजर आए कहकर बुजुर्ग महिला को गले लगाया, पांच तोले सोने की चूड़ियां कर दी गायब
बहन जी बड़े दिनों बाद नजर आए कहकर बुजुर्ग महिला को गले लगाया, पांच तोले सोने की चूड़ियां कर दी गायब

जागरण संवाददाता, लुधियाना : शहर में कार सवार महिला नौसरबाजों का गैंग फिर सक्रिय हो गया है। यह गैंग धार्मिक स्थलों से लौटने वाली बुजुर्ग महिलाओं को लगातार अपना निशाना बना रहा है। इस बार न्यू शिवपुरी इलाके में मंदिर से माथा टेककर लौट रही एक और बुजुर्ग महिला को इस गैंग ने अपना शिकार बनाया है। बुजुर्ग महिला के हाथों से पांच तोले सोने की चूड़ियां उतार कर यह गैंग कार में फरार हो गई। थाना दरेसी की पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

न्यू शिवपुरी के रहने वाले नितित धवन ने पुलिस से शिकायत की है। इसमें बताया है कि उनका होजरी का कारोबार है। शिवपुरी में उनकी फैक्ट्री है और पुराना बाजार में दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार सुबह सात बजे उनकी मां 65 वर्षीय ऊषा रानी मंदिर से माथा टेकर घर लौट रही थीं। बुड्ढा दरिया पुली के पास फौजी स्वीट्स के सामने सफेद रंग की स्विफ्ट कार खड़ी थी। इसमें तीन महिलाएं और एक ड्राइवर सवार था। सभी ने मास्क पहने हुए थे। कार में अगली सीट पर सवार महिला ने उनकी मां को नमस्ते की और कहा 'बहन जी आप तो बहुत दिनों के बाद नजर आई हैं। आज तो आपके गले लगूंगी।' उसने कार का दरवाजा खोला और सीट पर बैठे ही ऊषा रानी को गले लगा लिया। इसी बीच उसने कहा कि पीछे की सीट पर उनकी बहन भी बैठी है, उसे भी लगे लगा लो। आपसे मिल कर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने पीछे की सीट पर बैठी महिला को भी गले लगा लिया। वह महिला भी कार से बाहर नहीं निकली बल्कि शीशा खोलकर अंदर बैठे की गले मिली। इसी बीच महिला ने एक गिलास देकर सामने लगी टूटी से पानी भरकर देने का आग्रह किया। बुजुर्ग गिलास लेकर नल से पानी लेकर लौटी तो कार वहां नहीं थी। कार को वहां न देख कर उन्हें कुछ गड़बड़ लगी। उसने अपना सामान चेक किया तो देखा कि उसके हाथों से सोने की चूड़ियां गायब थी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी कार :

इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर नौसरबाज महिलाओं की कार दिखी है। इसमें कार का नंबर भी दिख रहा है। पुलिस अब इस कार की तलाश कर रही है। एसएचओ दविदर सिंह का कहना है कि कार सवार शिवपुरी चौक से होते हुए प्रिगल होजरी के सामने से जीटी रोड फ्लाईओवर पर चढ़ कर लाडोवाल की ओर भागे हैं।

--- पिछले दो हफ्ते में कार सवार महिला गैंग ने पांचवीं वारदात को अंजाम दिया है। कानून के हाथ अब तक इस गैंग के गिरेबान तक नहीं पहुंचे हैं। एक साल पहले यह गैंग इसी तरह कई वारदात को अंजाम दे चुका है। आज तक पुलिस उन मामलों में भी इस गैंग को पकड़ नहीं पाई है।

1. महिला गैंग ने वीरवार सुबह ऋषि नगर की वीना रानी के हाथों से चूड़ियां उतार ली थीं। थाना पीएयू की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2. तीस सितंबर को फोकल प्वाइंट के अर्बन इस्टेट इलाके में शुभकांता नाम की महिला के हाथों से सोने की चूड़ियां इस गैंग ने गायब कर दी थीं।

3. एक अक्टूबर को हैबोवाल की सुषमा देवी की सोने की चूडियां महिला गैंग ने काट ली थीं। वह सुबह राम शरणम में सत्संग सुनकर वापस घर लौट रही थीं।

4. करीब दो सप्ताह पहले बाबा थान सिंह चौक इलाके में भी एक बुजुर्ग महिला के हाथों से गैंग ने चूड़ियां काट ली थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.