Move to Jagran APP

लुधियाना में पिता एक वर्ष से कर रहा था बेटी से दुष्कर्म, पुलिस में शिकायत पहुंची तो हो गया फरार

पंजाब के लुधियाना में एक पिता अपनी बेटी को एक साल से दुष्कर्म का शिकार बनाता रहा। लड़की डर के कारण चुप रही। लेकिन अब पिता उसे बार-बार तंग करने लगा। इससे आजिज आकर बेटी ने पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 12:29 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 12:29 PM (IST)
लुधियाना में पिता एक वर्ष से कर रहा था बेटी से दुष्कर्म, पुलिस में शिकायत पहुंची तो हो गया फरार
लुधियाना में बाप बेटी से करता रहा दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, लुधियाना। लुधियाना में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए एक कलयुगी अपनी ही बेटी के साथ एक साल से जबरन दुष्कर्म करता रहा। बेेेेटी डर के कारण चुप रही। उसने किसी को कुछ नहींं बताया। लेकिन, जब पिता ने बार-बार उसे परेशान करने लगा तो आखिरकार उसने पुलिस को इस संबंध में बता दिया।पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार है। थाना सदर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

एएसआइ हरमेश लाल ने बताया कि आरोपित गांव दाद निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति है। पुलिस ने उसकी 20 वर्षीय बेटी की शिकायत पर उस पर केस दर्ज किया है। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी तीन और बहनें हैं। वह सबसे छोटी है। उसका पिता बिजली का काम करता है, जबकि वह लाेगों की कोठियों में साफ सफाई का काम करती है।

लड़की ने बताया कि उसका पिता शराब पीने का आदी है। पिछले एक साल से वह उसे डरा धमका कर दुष्कर्म करता आ रहा था। उसकी धमकियों से डरकर उसने इस बात का किसी से जिक्र नहीं किया। रविवार के दिन कोई भी सदस्य घर में नहीं था। उसने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मगर वो उसे धक्का मारकर घर से भाग आई। शाम को उसने अपनी बहनों को इसके बारे में बताया। जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंची। हरमेश लाल ने बताया कि पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपित की तलाश में रेड की जा रही है।

यह भी पढ़ें : रेलवे नहीं बता रहा पंजाब में कितने किसानों पर दर्ज हैं केस, गृह विभाग दो बार लिख चुका है रेल मंत्रालय को पत्र

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में कार में एक साथ ऑफिस आए तो मिलेगा इंसेटिव, फ्री पार्किंग जैसी सुविधा

यह भी पढ़ें : रसायनमुक्त खेती कैसे करें, पंजाब में बताएंगे टी विजय कुमार, आंध्र का मॉडल लागू करने की तैयारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.