जगराआें रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना 40वें दिन भी जारी, बोले- 26 व 27 को दिल्ली घेरने की तैयारी जारी
रेलवे स्टेशन जगराओं में भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा व सहयोगी किसान जत्थेबंदियो की ओर से खेती कानूनों के खिलाफ संघर्ष 40वें दिन में दाखिल हुआ। उन्होंने कहा कि 2627 नवंबर को दिल्ली घेरने की तैयारी पूरे जोर-शोर से जारी है।
जगराओं, जेएनएन। रेलवे स्टेशन जगराओं में भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा व सहयोगी किसान जत्थेबंदियो की ओर से खेती कानूनों के खिलाफ संघर्ष 40वें दिन में दाखिल हुआ। इस मौके पर धरनाकारियों को संबोधित करते किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली हकुमत अंदर से घबराहट व बौखलाहट का शिकार है। इसी कारण अब किसान जत्थेबंदियों के नेताओं से बातचीत करनी शुरू कर दी है। पूरे सूबे में कारपोरेटों के व्यापारिक केंद्रों पर कब्जा करके वास्तव में निशान पर चोट देश के किसानों ने अपने वास्तविक दुश्मन की पहचान कर ली है।
उन्होंने कहा कि 26,27 नवंबर को दिल्ली घेरने की तैयारी पूरे जोर-शोर से जारी है। इस धरने को जगतार सिंह देहड़का, इंद्रजीत धालीवाल, कंवलजीत खन्ना, अवतार सिंह तारी, शिंगारा सिंह ढोलन, बलविंदर सिंह कमालपुरा, नरिंदर सिंह निंदी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार रेलवे स्टेशन जगराओं में धरने में बड़ी गिनती में किसान मजदूर शामिल होंगे। धरने उपरांत एसएसपी दफतर तक झूठे पर्चे रद करने की मांग करने, एसडीएम दफतर तक लावारिस पशुओं की सांभ-संभाल की मांग को लेकर एक अन्य रोष प्रदर्शन किया जाएगा।