Move to Jagran APP

Kisan Andolan: लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने श्वेत मलिक का किया विरोध, काली झंडियां दिखाई

लुधियाना में शुक्रवार को लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने काली झंडियां दिखा कर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष श्वेत मलिक का विरोध किया। श्वेत मलिक शुक्रवार की दोपहर लुधियाना के सर्किट हाउस में आ रहे थे। किसानों ने पुलिस घेरे के अंदर ही झंडियां दिखाई।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 10:32 AM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 10:32 AM (IST)
Kisan Andolan: लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने श्वेत मलिक का किया विरोध, काली झंडियां दिखाई
लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्वेत मलिक का विरोध जताते हुए किसान।

लुधियाना, जेएनएन। कृषि सुधार कानूनों के विरोध में एक तरफ किसानों का आंदोलन जारी है, वहीं किसान संगठन लगातार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का विरोध कर रहे हैं। यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक का शुक्रवार को उनके लुधियाना पहुंचने से पहले लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने काली झंडियां दिखा कर विरोध किया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-लुधियाना में टूटी रिश्तों की मर्यादा, जमीन के लालच में बेटों ने पिता को पीटा; बाद में किया किडनैप

श्वेत मलिक शुक्रवार की दोपहर लुधियाना के सर्किट हाउस में आ रहे थे। उनका मकसद सूबे की मौजूदा पंजाब सरकार की ओर से चार साल के कार्यकाल के दौरान गिनाई जा रही उपलब्धियों की पोल खोलना था। जैसे ही श्वेत मलिक के काफिले ने लाडोवाल टोल प्लाजा को क्रास किया। वहां पर धरना दे रहे किसानों ने काली झंडियां दिखा कर उनका विरोध जताया। इस दौरान पुलिस का पुख्ता इंतजाम रहा। किसानों ने पुलिस घेरे के अंदर ही मलिक को झंडियां दिखाई और अपना विरोध जताया। किसानों ने कहा कि जब तक कृषि सुधार कानून वापस नहीं होते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा और भाजपा नेताओं का विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब की साइकिल इंडस्ट्री को बड़ी राहत, गुुजरात व छत्तीसगढ़ से मिले 4.5 लाख के आर्डर

वहीं लुधियाना के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्वेत मलिक ने किसानों को आह्वान किया है कि वे राजनीतिक संरक्षण छोड़ कर खुले मन से केंद्र सरकार के साथ बातचीत के टेबल पर आएं। बातचीत के जरिए ही हल निकाला जाएगा। सरकार हर तरह के समाधान के लिए तैयार है। अभी कृषि सुधार कानूनों पर चिंतन का दौर है। इस दौरान उन्होंने सूबे की कैप्टन सरकार के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली और चुनावी साल में कैप्टन सरकार की ओर से गिनाई जा रही उपलब्धियों को झूठ का पुलिंदा करार दिया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.