Farmers Protest: जगराओं रेलवे स्टेशन पार्क में किसानों का धरना जारी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Farmers Protest किसानाें का आराेप है कि माेदी सरकार किसानाें की मांगाें काे अनदेखा कर रही है। इसके खिलाफ आने वाले दिनाें में तेज संघर्ष किया जाएगा।कई बार की वार्ता के बाद भी किसानाें की मांगें हल नहीं हाे पा रही हैं।
जगराओं, (लुधियाना) जेएनएन। Farmers Protest: पंजाब में कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में किसानाें का गुस्सा नहीं थम रहा है। लुधियाना जिले में कई स्थानाें पर हर राेज धरने-प्रदर्शन हाे रहे हैं। शनिवार काे रेलवे स्टेशन पार्क जगराओ में चल रहे संघर्ष में गांव सुजापुर के किसान महिंदर सिंह, हरनेक सिंह, ठाणा सिंह प्रधान, जगरूप सिंह, सेवा सिंह, सुरजीत सिंह, शमशेर सिंह, सुरजीत सिंह, सेवा सिंह, परविंदर सिंह व गुरप्रीत सिंह भूख हड़ताल में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें-महंगाई पर लगेगा अंकुश, PAU के वैज्ञानिकों ने तैयार की प्याज की नई वैरायटी, बिना फूल ज्यादा उत्पादन
इस मौके पर मास्टर धर्म सिंह सुजापुर ने मंच संचालन कर दो मिनट का मौन धारण करके 20 फरवरी 1974 काे किसान मजदूर संघर्ष में जान गंवाने वाले प्यारा सिंह गालिब व आबादकार संघर्ष के शहीद साधु सिंह तख्तपुरा को श्रंद्धाजलि भेंट की। उन्हाेंने कहा कि माेदी सरकार किसानाें की मांगाें काे अनदेखा कर रही है। इसके खिलाफ आने वाले दिनाें में तेज संघर्ष किया जाएगा।कई बार की वार्ता के बाद भी किसानाें की मांगें हल नहीं हाे पा रही हैं।
इस मौके पर हरचंद सिंह ढोलन, हरबंस सिंह बहादुर के, गुरदीप सिंह हांस, हरभजन सिंह दोधर, जगदीश सिंह, नरिंदर सिंह निंदी ने कहा कि दिल्ली संघर्ष को जीत तक पहुंचाने के लिए किसान-मजदूर पूरा जोर लगा देंगे। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को संयुक्त मोर्चे के निमंत्रण पर रेलवे पार्क में पगड़ी संभाल जट्टा लहर के नायक चाचा अजीत सिंह के जन्मदिवस पर नमन किया जाएगा।