Move to Jagran APP

किसान नेता राजेवाल की दाेटूक-मैं किसी दल से मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं, आप में जाने की अटकलों पर लगाया विराम

किसान आंदोलन का एक बड़ा चेहरा बन कर उभरे राजेवाल ने अगले विधानसभा चुनाव में खुद काे सीएं का चेहरा बनाने की खबराें का खंडन किया है। राजेवाल का कहना है कि आफर तो उन्हें राष्ट्रपति बनाने की भी मिली थी तो क्या वे राष्ट्रपति बना जाएं ?

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 18 Dec 2021 10:43 AM (IST)Updated: Sat, 18 Dec 2021 11:58 AM (IST)
किसान नेता राजेवाल की दाेटूक-मैं किसी दल से मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं, आप में जाने की अटकलों पर लगाया विराम
भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, खन्ना (लुधियाना)। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल को आप द्वारा मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की अटकलों का जवाब शुक्रवार को खुद राजेवाल ने दिया। यहां के गुरूद्वारा मंजी साहिब में यूनियन की बैठक के बाद राजेवाल ने साफ किया कि वे किसी भी दल से मुख्यमंत्री का चेहरा नही हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आफर तो उन्हें राष्ट्रपति बनाने की भी मिली थी तो क्या वे राष्ट्रपति बना जाएं ? किसान आंदोलन का एक बड़ा चेहरा बन कर उभरे राजेवाल ने यहां अपनी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ आंदोलन के बाद रिव्यू बैठक की।

loksabha election banner

राजेलाव ने लंबित मांगों के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करने पर भी विचार किया। गुरुद्वारा साहिब में उन्हें सिरोपा पहना कर सम्मानित भी किया गया। राजेवाल ने आंदोलन में मदद करने के लिए एनआरआइज का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बलदेव सिंह मियांपुर, गुरबचन सिंह बाजवा, अमरीक सिंह गुरदासपुर, नेक सिंह खोख, परमिंदर सिंह चलाकी, राजिंदर सिंह कोट पनेच, घुम्मण सिंह राजगढ़, परगट सिंह तलवंडी, मनमोहन सिंह व लखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-कड़ाके की सर्दी से लुधियाना के हौजरी बाजार में गर्माहट, खरीदारी काे पहुंचे हिमाचल सहित कई राज्यों के कारोबारी

किसान आंदाेलन के दाैरान लगे थे राजवेवाल के पाेस्टर

दिल्ली में किसान आंदाेलन के दाैरान पंजाब के खन्ना में बलवीर राजेवाल के सीएम फेस के पाेस्टर लगे थे। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी राजेवाल काे सीएम फेस के ताैर पर प्राेजेक्ट करना शुरू किया था। हालांकि तीन कृषि सुधार कानूनाें के रद हाेने के बाद अब हालात बदल गए हैं। अब राजेवाल ने खुद ही मुख्यमंत्री पद के फेस से खुद ही किनारा कर लिया है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद काे लेकर घमासान हाेने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें-पंजाब के खन्ना में दूसरे दिन भी नेशनल हाईवे पर डटे ठेका कर्मचारी, महिलाओं और बच्चाें सहित धरने पर बैठे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.