जगराओं रेलवे स्टेशन पर किसान जत्थेबंदियों का धरना, कहा- पंजाब सरकार ने किया गुमराह
जगराओं में किसान जत्थेबंदियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि अकाली-भाजपा सरकार तरह ही कांग्रेसी नेताओं को गांवों में आने नही दिया जाएगा। इस दौरान केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और कृषि कानून का वापस लेने की मांग उठाई।
जगराओं, जेएनएन। 31 किसान जत्थेबंदियों के निमंत्रण पर शनिवार को भी जगराओं रेलवे स्टेशन पर सैंकड़ों किसान व नौजवान दिन रात अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे। धरने को संबोधित करते भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंता के जिला प्रधान हरदीप सिंह गालिब, ब्लाक प्रधान महिंदर सिंह कमालपुरा, जमहूरी किसान सभा के जिला प्रधान बलराज सिंह कोटउमरा, ग्रामीण मजदूर यूनियन मशाल के नेता मदन सिंह हुकमराज देहड़का, मजदूर नेता कंवलजीत खन्ना ने केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और संबोधित किया।
उन्होने कहा कि पंजाब सरकार किसान जत्थेबंदियों को गुमराह करने पर तुली है। धरने पर बैठे सैंकड़ों किसानों ने हाथ खड़े करके मता पास किया कि अकाली-भाजपा सरकार तरह ही कांग्रेसी नेताओं को गांवों में आने नही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली संकट का बहाना बनाकर, खाद की शार्टेज का शोर मचाकर किसानी संघर्घ को दबाने की साजिशों को किसानी संघर्ष मिट्टी में मिला कर ही दम देगा। ब्लाक प्रधान इंद्रजीत सिंह, परवार सिंह गालिब ने बताया कि रविवार को किसान लहर के शहीद पृथीपाल सिंह चक्क अली शेर की 11वीं बरसी रेलवे स्टेशन पर मनाई जाएगी। इस मौके पर आजाद रंगमच बरनाला के कलाकार रणजीत रेशमा के दिशा-निर्देशों पर नाटक लॉकडाउन का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर किसानों के लिए संस्था खालसा एड की ओर से चौकीमान टोल प्लाजा, अलीगढ़ रिलांयस पंप व रेलवे स्टेशन पर बैठे किसानों के लिए लंगर व जल सेवा निभाई गई।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें