लुधियाना : खालसा कॉलेज फॉर वूमेन के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया। कंप्यूटर साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट के सीनियर विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी गई। इसमें जूनियर विद्यार्थियों ने इंडियन वेस्टर्न डांस, मॉडलिंग व कल्चरल आइटम के साथ सीनियर्स का मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने सीनियर्स को कॉलेज के शुरुआती दिनों की याद दिलाई। उनकी उपलब्धियों का जिक्र किया। इसके बाद मिस फेयरवेल का चुनाव करने के कई प्रतियोगिताएं हुई। इसमें बीसीए डिपार्टमेंट में प्रियंका को मिस फेयरवेल चुना गया जबकि वैशाली धीमान व मीनू को फर्स्ट व सेकेंड रनरअप चुना गया। इसी तरह बीबीए डिपार्टमेंट में स्वाति को मिस फेयरेवल चुना गया। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मुक्ति गिल भी मौजूद रही। उन्होंने छात्राओं के आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रिंसिपल डॉ. मुक्ति गिल ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए शिक्षा और आत्मविश्वास होना जरूरी हैं। यह जानना भी जरुरी है कि हमें अपने जीवन को किस लक्ष्य और उद्देश्य की ओर बढ़ना हैं। सपनों की सही पहचान के बाद ही हम उन्हें हासिल करने की सही दिशा में बढ़ सकेंगे और मनचाही मंजिल पा सकेंगे। समसामायिक परिवेश की आधुनिक सोच और शिक्षा तकनीक को अपनाने के साथ-साथ अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजने के लिए केएमवी के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन में किसी भी उद्देश्य या मंजिल के लिए समर्पण के साथ-साथ स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं सम्भाल के लिए भी सजग होना जरूरी हैं। स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार एवं समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकती हैं। रिपोर्ट : आशा
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
लुधियाना में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO