कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारी और ब्लाक प्रधानों की हुई बैठक
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेसी उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के दफ्तर में जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष और ब्लॉक प्रधान उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेसी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर चर्चा हुई।
जासं, लुधियाना : आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेसी उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के दफ्तर में जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष और ब्लॉक प्रधान उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेसी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर चर्चा हुई। अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के आभारी हैं, जिन्होंने लुधियाना में पांचों टिकट मजबूत दावेदारों को दी है। उन्होंने सभी पार्टी वर्कर्स, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों से कहा कि वह तन मन धन से उम्मीदवारों को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजे और कांग्रेस की सरकार बनाएं। इस मौके पर लक्ष्मण गोदारा आब्वजर्वर, डिंपल राणा, निक्की रियात, राजीव राजा (तीनों कार्यकारी अध्यक्ष), विपन अरोड़ा, गुरमुख सिंह मिठू, जरनैल सिंह शिमलापुरी, राकेश शर्मा, गुरप्रीत गोपी, परमिदर सिंह, रिकू, पातंजलि शर्मा, राजीव झामट, मुनीश शाह, रुपेश जिदल, अशोक पोपले (सभी ब्लॉक प्रेसीडेंट), वी के अरोड़ा, सुरिदर शर्मा आदि उपस्थित थे।