हर किसी का एनर्जी पैटर्न अलग : अमृता
फिक्की एफएलओ लुधियाना चैप्टर की सीरिज समाधान वर्टिकल के तहत आयुर्वेद कुकिग पर वेबिनार का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : फिक्की एफएलओ लुधियाना चैप्टर की सीरिज समाधान वर्टिकल के तहत आयुर्वेद कुकिग पर वेबिनार का आयोजन किया। इसमें मुंबई से आयुर्वेदिक विशेषज्ञ अमृता कौर जुड़ीं। चेयरपर्सन मन्नत कोठारी ने मुख्य वक्ता का मंच पर स्वागत किया। इसके बाद अमृता ने आयुर्वेद कुकिग के बारे में बताया और इसे बनाने के स्टाइल पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर किसी का एनर्जी पैटर्न अलग होता है जो तीन दोष वात, पित और कफ में बंटा होता है। इन तीन चीजों का शरीर में संतुलन रहना बेहद जरूरी है। इनमें से एक का भी संतुलन बिगड़ता है, तो बीमारी शरीर में पनपती है। इस दौरान अमृता ने सीताफल खीर और स्वीट पोटैटो गनौची विद ब्राउन घी सोस का डेमो भी दिया। फिक्की एफएलओ की सदस्यों ने मुख्य वक्ता से आयुर्वेदिक संबंधी प्रश्न भी पूछे। करीब डेढ़ सौ सदस्य वेबिनार से जुड़ीं।समापन से पहले चारवी अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। वनस्पति पैदा करने की इकाई का उद्घाटन जागरण संवाददाता, लुधियाना : गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के फिशरीज कालेज में सब्जियां व वनस्पति पैदा करने के सिस्टम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री संजय धोतरे ने आनलाइन किया। वेटरनरी कालेज में इस इकाई को सेंटर फार डवेलपमेंट आफ एडवांसड कंप्यूटिग मोहाली ने स्थापित किया है। धोतरे ने कहा कि भोजन उत्पाद के क्षेत्र के जरिए किसानों की आमदन दोगनी करने के लिए और मौसमी बदलाव को ध्यान में रखते ऐसे उत्पादक ढांचे फायदेमंद साबित होते हैं। इस ढंग से जहां जैविक उपज प्राप्त होगी, वहीं वातावरण व इंसानी सेहत को भी लाभ होगा। वीसी डा. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जल में जीव पालन व वनस्पति पैदा करने का यह सहयोगी ढांचा बहुत बढि़या है। इसके चलते अब किसानों को उपज पैदा करने में बेहतर तरीके से शिक्षित कर सकेंगे।