Move to Jagran APP

दाखा उपचुनाव: 'फुटबॉल' के लिए भिड़ गए उम्मीदवार, 11 प्रत्याशियों को बांटे चुनाव निशान Ludhiana News

चुनाव निशान को लेकर पैदा हुआ विवाद एसडीएम तक भी पहुंचा लेकिन उन्होंने दस्तावेजों का हवाला देते हुए फुटबॉल चुनाव निशान आजाद उम्मीदवार हरबंस सिंह को अलाट कर दिया।

By Sat PaulEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 09:47 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 03:06 PM (IST)
दाखा उपचुनाव: 'फुटबॉल' के लिए भिड़ गए उम्मीदवार, 11 प्रत्याशियों को बांटे चुनाव निशान Ludhiana News
दाखा उपचुनाव: 'फुटबॉल' के लिए भिड़ गए उम्मीदवार, 11 प्रत्याशियों को बांटे चुनाव निशान Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। दाखा उपचुनाव के लिए मैदान में डटे 11 उम्मीदवारों को चुनाव अधिकारी एसडीएम पश्चिम अमरिंदर सिंह मल्ली ने चुनाव निशान आवंटित कर दिए हैं। मिनी सचिवालय परिसर में हुई प्रक्रिया के दौरान दो आजाद उम्मीदवारों में चुनाव निशान फुटबाॅल को लेकर जोरदार बहसबाजी हुई।

loksabha election banner

अथॉरिटी लेटर न मिलने के चलते आजाद उम्मीदवार घोषित बलदेव सिंह ने फुटबॉल निशान पर दावा जता दिया, जबकि आजाद उम्मीदवार हरबंस सिंह जलाल पहले से ही फुटबॉल चुनाव निशान के लिए दस्तावेजों में प्राथमिकता दर्ज करवा चुके थे। विवाद एसडीएम तक भी पहुंचा, लेकिन उन्होंने दस्तावेजों का हवाला देते हुए फुटबॉल चुनाव निशान आजाद उम्मीदवार हरबंस सिंह को अलाट कर दिया। इससे पहले नाम वापसी प्रक्रिया में लोक इंसाफ पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार सर्बजीत कौर ने दावेदारी वापस ले ली। 

उम्मीदवारों को मिले यह चुनाव निशान

कांग्रेस:                संदीप संधू              हाथ

शिअद:                मनप्रीत अयाली      तकड़ी

आप:                   अमनदीप मोही       झाडू

लिप:                   सुखदेव सिंह          लेटर बॉक्स

आजाद:               जयप्रकाश जैन       गैस सिलेंडर

आजाद                हरबंस सिंह            फुटबॉल

आजाद:               गुरदीप सिंह           टेलीविजन

आजाद:               बलदेव सिंह           सिलाई मशीन 

अपना पंजाब पार्टी: सिमरनदीप सिंह     बल्लेबाज

नेशनल जस्टिस पार्टी: गुरजीत सिंह      ट्रैक्टर चलाता किसान

शिअद अमृतसर:         जोगिंदर सिंह     ट्रक

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.