Move to Jagran APP

भाजपा के पूर्व पार्षद की मां सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव

शहर में शुक्रवार को एक साथ कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए। इससे खन्ना में कोरोना संक्रमित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 06:52 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:52 AM (IST)
भाजपा के पूर्व पार्षद की मां सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव
भाजपा के पूर्व पार्षद की मां सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, खन्ना :

loksabha election banner

शहर में शुक्रवार को एक साथ कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए। इससे खन्ना में कोरोना संक्रमित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। शुक्रवार को आए आठ मामलों में सात खन्ना शहर के और एक मरीज गांव लिबड़ा से संबंधित हैं। इन केसों में एक भाजपा के पूर्व पार्षद की मां, एक मेडिकल स्टोर का मालिक और एक परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद की मां लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। इसके अलावा खन्ना बस स्टैंड के सामने स्थित मेडिकल स्टोर के 42 साल के मालिक मैक्स अस्पताल मोहाली में उपचाराधीन हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया गया है।

संक्रमितों में पांच साल का बच्चा भी शामिल

इसी तरह अमलोह रोड में एक परिवार के चार सदस्यों 58 साल का पुरुष, 58 साल की महिला, 32 साल की महिला और पांच साल का बच्चा शामिल हैं। ये पहले से पॉजिटिव आए एक व्यक्ति के संपर्क से बताए जाते हैं।

जीटीबी नगर की 34 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव

खन्ना के जीटीबी नगर की 34 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा खन्ना सिविल अस्पताल में शुक्रवार को किए गए एक रेपिड टेस्ट में लिबड़ा के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

28 लोगों के लिए गए सैंपल

एसएमओ डा. राजिदर गुलाटी ने बताया कि 26 जुलाई की पेंडिग सभी पांच रिपोर्टें पॉजिटिव आई हैं। 27 जुलाई को लिए गए 57 सैंपलों में से 32 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि, 25 की रिपोर्ट पेंडिग है। शुक्रवार को खन्ना सिविल अस्पताल के कलेक्शन सेंटर में 28 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 10 पॉजिटिव केसों के संपर्क में रहे लोग हैं। गांव किशनगढ़ में खुला आइसोलेशन सेंटर

इस बीच खन्ना के पास गांव किशनगढ़ स्थित कुलार नर्सिंग कॉलेज में सेहत विभाग की तरफ से आईसोलेशन सेंटर खोल दिया गया है। करीब एक महीने पहले खन्ना सिविल अस्पताल में बंद कर दिए गए आइसोलेशन सेंटर के बाद से खन्ना के मरीजों को लुधियाना शिफ्ट किया जाता था। इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दो दिन पहले भाजपा नेता अनुज छाहड़िया ने भी इस मुद्दे को उठाकर खन्ना के विधायक व प्रशासन पर निशाना साधा था। एसएमओ डॉ. राजिदर गुलाटी ने बताया कि इसकी तैयारी काफी पहले से की जा रही थी। अब खन्ना के पॉजिटिव मरीजों को किशनगढ़ में ही रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.