Move to Jagran APP

फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेस विधायक को चूड़ियां देने पहुंचीं भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की, डीसी कांप्लेक्स में किया बंद

फतेहगढ़ साहिब के मलोट में भाजपा महिला मोर्चा ने विधायक कुलजीत नागर को चूड़ियां सौंपकर रोष प्रदर्शन करना था। जब महिलाएं डीसी कांप्लेक्स के सामने नागरा के कार्यालय के बाहर पहुंचीं तो वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भाजपा के विरोध में कांग्रेस अकाली दल और किसान एकत्रित हो गए।

By Vinay KumarEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 12:38 PM (IST)
फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेस विधायक को चूड़ियां देने पहुंचीं भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की, डीसी कांप्लेक्स में किया बंद
फतेहगढ़ साहिब में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को रोकती हुई पुलिस।

फतेहगढ़ साहिब, जेएनएन। मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हमला करके उन्हें नंगा करने की शर्मनाक घटना के बाद बुधवार को प्रदेश भर में कांग्रेस विधायक को भाजपा महिला मोर्चा ने चूड़ियां सौंपकर रोष प्रदर्शन करना था। फतेहगढ़ साहिब से पार्टी की महिला नेत्रियां व कार्यकर्ताएं जब पार्टी के नेताओं संग विधायक कुलजीत सिंह नागरा को चूड़ियां सौंपने डीसी कांप्लेक्स के सामने नागरा के कार्यालय बाहर पहुंचीं तो वहां स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब भाजपा के विरोध में कांग्रेस, अकाली दल और किसान एकत्रित हो गए। एक तरफ भाजपा वाले पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो उनके विरोध में कांग्रेस, अकाली दल और किसान एकजुट होकर नारेबाजी करने लगे।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- लुधियाना फैक्ट्री हादसा : धूल झोंकने की कोशिश...पकड़े न जाएं इसलिए तड़के चार बजे लगा दी लेबर

इस दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की की गई। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने भाजपा नेताओं, महिला नेत्रियों व कार्यकर्ताओं को डीसी कांप्लेक्स में एहतिहात के तौर पर बंद कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से चूड़ियां सौंपने विधायक के कार्यालय बाहर पहुंचे थे। वहां कांग्रेस ने पहले ही अपने कार्यकर्ताओं को उन पर हमला करने के लिए तैयार किया हुआ था। अकाली दल भी कांग्रेस का साथ दे रहा है। दोनों पार्टियों ने किसानी झंडों की आड़ में भाजपा का विरोध किया। इससे साबित होता है कि कांग्रेस और अकाली दल मिले हुए हैं। गर्ग ने कहा कि भाजपा के विरोध प्रदर्शन की सूचना डीजीपी पंजाब, डीसी व एसएसपी फतेहगढ़ साहिब को पहले ही थी। इसके बावजूद सुरक्षा का इंतजाम नहीं था। विरोध करने वालों ने भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के कपड़े खींचे और धक्के मारे गए। किसी ने उन्हें नहीं रोका। वे इसे लेकर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजेंगे।

यह भी पढ़ें- आलीशान होटल में SGPC कर्मचारी के साथ रंगरलियां मना रही थी कांस्टेबल की पत्नी, अचानक पहुंच गया पति

किसानों ने स्वीकार किया, अकाली दल और कांग्रेस साथ थे

इस दौरान किसान नेता निर्मल सिंह रियोणा ने स्वीकार किया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान अकाली दल व कांग्रेस उनके साथ रहे। रियोणा ने कहा कि भाजपा के झंडे देखकर किसानों में रोष आ जाता है। इसी कारण वे भाजपा के झंडे देखकर डीसी कांप्लेक्स बाहर किसानी झंडे लेकर पहुंचे थे वहां कांग्रेस व अकाली दल भी उनके समर्थन में आ गए।

भाजपा माहौल खराब कर रही है : धारनी

शिरमणि अकाली दल (बादल) के प्रवक्ता एडवोकेट अमरदीप सिंह धारनी ने कहा कि भाजपा जानबूझकर माहौल खराब कर रही है। इसलिए अकाली दल ने भाजपा का विरोध किया है नाकि कांग्रेस का समर्थन। अकाली दल किसानों के साथ है और भाजपा के हर कार्यक्रम का विरोध ऐसे ही करेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.