डीएसपी ने दशहरा ग्राउंड में लिया प्रबंधों का जायजा
दशहरा समिति की ओर से 25 अक्टूबर को श्री गुरु गोबिद सिंह स्टेडियम में दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 07:58 PM (IST)
जेएनएन, रायकोट : दशहरा समिति की ओर से 25 अक्टूबर को श्री गुरु गोबिद सिंह स्टेडियम में दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। शुक्रवार को यहां प्रबंधों का जायजा डीएसपी रायकोट सुखनाज सिंह ने लिया। इस दौरान डीएसपी ने समिति प्रबंधकों को हिदायत की कि सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए जाएं। कोरोना के चलते स्टेज और ग्राउंड में हर व्यक्ति मास्क पहन कर आए और शारीरिक दूरी को यकीनी बनाया जाए। डीएसपी ने कहा कि त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। मौके पर प्रधान गोपाल कृष्ण जोशी, चेयरमैन मंगत राय, विनोद जैन, नंद किशोर, मोहम्मद इमरान, त्रिलोक जुनेजा, राज कुमार, नारायण कौशिक, राजिन्दर सिंह, पूर्ण सिंह सपरा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें