संगरूर में नशे में निहंग ने पत्नी व बेटी पर कृपाण से किया हमला, बाल-बाल बची जान; वारदात के बाद फरार
गांव पुन्नावाल में एक निहंग ने रात के समय पत्नी व बेटी को अपनी तेजधार कृपाण से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात के समय घर पर चीखों की आवाज सुनकर जमा हुए आस-पड़ोस के लोगों काे निहंग मौके से फरार हो गया।
संवाद सूत्र, संगरूर। गांव पुन्नावाल में एक निहंग ने रात के समय पत्नी व बेटी को कृपाण से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात के समय घर पर चीखों की आवाज सुनकर जमा हुए आस-पड़ोस के लोगों काे निहंग मौके से फरार हो गया। घायल मां-बेटी को पुत्र ने पहले धूरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टर द्वारा पर्याप्त संभाल न किए जाने के कारण सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती करवाया। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
घटना 17 नवंबर की रात है, जबकि अभी तक पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है। 18 वर्षीय हिमांशु सिंह ने बताया कि 17 नवंबर की रात को वह भिंड़रा फैक्ट्री में ड्यूटी पर गया हुआ था, जबकि उसकी मां हरदीप कौर व 17 वर्षीय बहन अंंजली कौर घर पर मौजूद थे। उसका पिता परमल सिंह नशे करने का आदी है और धूरी में डेरे में ही रहता था। नशे के लिए पैसे लेने के लिए ही वह घर पर आता था व उसकी मां या उनसे मारपीट करके पैसे छीनकर ले जाता था।
बुधवार की मध्यरात्रि उपरांत पिता परमल सिंह घर की दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गया अौर कमरे का दरवाजा खटखटाया, जहां उसकी मां व बहन सो रहे थे। दरवाजा खोलने पर बहन अंजली सहम गई। पिता ने अपनी कृपाण से उसके सिर पर जोरदार प्रहार किया, जब उसकी मां ने उसे रोकना चाहता तो उस पर भी हमला कर दिया। मां-बेटी को बेहमी से काट डाला, जिसमें बेटी के एक हाथ की अंगुली भी कट गई। चीखें सुनने के बाद आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए, जिस कारण पिता अपनी कृपाण वहीं पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसी दौरान अंजली ने उससे फोन पर बताया कि पिता ने उन पर हमला कर दिया है। वह आधी रात को फैक्ट्री में मौजूद था, लेकिन हमले की बात सुनकर तुरंत अपने घर पहुंचा।
थाना सदर धूरी पुलिस ने घायल हरदीप कौर के बयान दर्ज किए। हरदीप कौर ने कहा कि वह केआरबीएल फैक्ट्री में काम करती है। उसका विवाह वर्ष 2010 में हरबंस सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी पुन्नावास से हुई थी, लेकिन वर्ष 2013 दौरान हरबंस सिंह की अटैक से मौत हो गई। इससे पहले भी उसकी शादी बिहार निवासी अजीत सिंह से हुई थी, जिसकी वर्ष 2008 दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। अजीत सिंह से ही उसके दो बच्चे थे। दोनों बच्चों समेत उसे वर्ष 2014 दौरान मृतक हरबंस सिंह के बड़े भाई परमल सिंह के संग लगा दिया था।