लुधियाना के सीएमसी कालेज के प्रिंसिपल डा. जयराज प्रतिष्ठत ग्लोबल स्ट्रोक सर्विस अवार्ड से सम्मानित
डा. पांडियन वर्ल्ड स्ट्रोक आर्गेनाइजेशन के वाइस प्रेजीडेंट भी हैं। इसके अलावा डब्ल्यूएसओ की कई कमेटियों के मेंबर भी हैं। डा. जयराज पांडियन ने अवार्ड के मिलने पर बेहद खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड मिलना देश के लिए गर्व की बात है।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के क्रिश्चन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व प्रसिद्ध न्यूरोलाजिस्ट डा. जयराज डी पांडियन ने देश को गौरवांवित किया है। उन्हें वर्ल्ड स्ट्रोक आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएसओ) की ओर से प्रतिष्ठित ग्लोबल स्ट्रोक सर्विस अवार्ड से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठ अवार्ड पाने वाले डा. जयराज पहले एशियन है। एशिया में पहली बार किसी न्यूरोलॉजिस्ट को यह अवार्ड मिला है। यह अवार्ड उन्हें भारत और विकासशील देशों में स्ट्राेक केयर की सेवाओं के विकास को लेकर जा रहे प्रयासों के लिए दिया गया है।
डा. पांडियन डब्ल्यूएसओ के वाइस प्रेजीडेंट भी हैं। इसके अलावा डब्ल्यूएसओ की कई कमेटियों के मेंबर भी हैं। डा. जयराज पांडियन ने अवार्ड के मिलने पर बेहद खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड मिलना देश के लिए गर्व की बात है। क्योंकि इस अवार्ड को देश के प्रतिष्ठित सम्मान पदमश्री के बराबर माना जाता है। डा. पांडियन ने कहा कि इस अवार्ड से उन्हें आगे और बढ़िया काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्ट्रोक केयर को लेकर दुनिया में बहुत कम जागरूकता है। उनका मकसद होगा कि स्ट्रोक केयर सुविधाओं को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें