Move to Jagran APP

Misdeed in Ludhiana: महिला से दुष्कर्म के बाद पैदा हुई बच्ची से डीएनए मैच, दो दोस्त गिरफ्तार

Misdeed in Ludhiana पीड़ित महिला ने 25 फरवरी 2021 को तत्कालीन पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि तीन साल पहले अशोक बत्रा उसके संपर्क में आया। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 10:59 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 10:59 AM (IST)
Misdeed in Ludhiana: महिला से दुष्कर्म के बाद पैदा हुई बच्ची से डीएनए मैच, दो दोस्त गिरफ्तार
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Misdeed in Ludhiana: तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दो दोस्तों को केस दर्ज होने के छह माह बाद थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के डीएनए सैंपल दुष्कर्म के बाद पैदा हुई बच्ची के डीएनए सैंपल से मैच हुए हैं। आरोपितों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपितों की पहचान छावनी मोहल्ला के अशोक बत्रा और चांद सिनेमा के पीछे गांधी नगर के सुनील कुमार के रूप में हुई है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-Indian Railway News: जनरल और मेल ट्रेनों का परिचालन नहीं होने से सफर महंगा, लुधियाना से जम्मू का किराया 415 रुपये

तीन साल पहले अशोक बत्रा संपर्क में आया

पीड़ित महिला ने 25 फरवरी 2021 को तत्कालीन पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि तीन साल पहले अशोक बत्रा उसके संपर्क में आया। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वह बीमार हो गई। वह अस्पताल में भर्ती थी। एक दिन उसका हाल जानने के लिए अशोक ने अपने दोस्त सुनील कुमार को उसके पास भेजा। उसने दवा के बहाने उसे कुछ ऐसा खिलाया कि वह बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में लड़की की आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट मीडिया पर की वायरल, दो युवकाें के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया था दुष्कर्म

इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह दोनों एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। इस बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे और उससे पीछा छुड़ाने लगे।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच एडीसीपी डा. प्रज्ञा जैन को जांच सौंपी थी। 11 मार्च को दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। पुलिस ने इसके बाद बच्ची और दोनों आरोपितों के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे थे।

यह भी पढ़ें-Honey Trap: पाकिस्तान की जासूसी करता बठिंडा MES का चपरासी गिरफ्तार, ISI काे भेजता था खुफिया सूचनाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.