Move to Jagran APP

भगवान श्री कृष्ण का महाभिषेक 13 को

जागरण संवाददाता, खन्ना : पवन सचदेवा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) चं

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Aug 2017 10:06 PM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2017 10:06 PM (IST)
भगवान श्री कृष्ण का महाभिषेक 13 को
भगवान श्री कृष्ण का महाभिषेक 13 को

जागरण संवाददाता, खन्ना : पवन सचदेवा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) चंडीगढ़ एवं इस्कॉन फेस्टिवल कमेटी खन्ना की बैठक जैन स्कूल में हुई। जिसमें 13 अगस्त को सत्कार पैलेस में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रखे गए विशाल धार्मिक समारोह श्री हरे कृष्णा महोत्सव के बारे में विचार-विमर्श किया गया। सचदेवा ने बताया कि इस्कॉन की तरफ से यह खन्ना शहर में दूसरा समागम हो रहा है जिसमें विशेष तौर पर विश्व प्रसिद्ध वनी देवी अपने विदेशी भक्तों के साथ संकीर्तन करेंगे।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि श्री कृष्णा महोत्सव में इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र भगवान कृष्ण का महाभिषेक होगा भगवान को छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत शाम 6 बजे से हरि नाम संकीर्तन से होगी। रात 9 बजे श्री कृष्ण भगवान का महाभिषेक होगा। भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा व भगवान जी की महाआरती होगी। इसके उपरांत सभी भक्तों के लिए संस्था की तरफ से रात्रि भोज का आयोजन भी किया जा रहा है। इस अवसर पर उनके राजकुमार मैनरो, वासुदेव बत्तरा, संजय घई, हंसराज विरानी, अमित वर्मा, हर¨वदर कुमार शंटू, ब्रम्हदेव, बृजमोहन गुप्ता, बृजमोहन शर्मा, निखिल लांबा, राजेश महेंद्र, दलजीत कुमार, श्यामसुंदर, विक्रम स्वामी, राजेश मैनरो, देवकिशन ¨जदल, हिमांशु शर्मा भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.