600मी. दौड़ लड़कों में साजिम व लड़कियों में रमनदीप कौर ने बाजी मारी Ludhiana News
इस प्रक्रिया में विभिन्न खेलों में 1398 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 838 खिलाड़ियों का चयन किया गया जो इस जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
By Edited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 07:15 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 10:26 AM (IST)
जेएनएन, लुधियाना। पंजाब सरकार ने तंदरूस्त मिशन के तहत युवा खिलाड़ियों को नशे से दूर करने के लिए बेहतर पहल है, ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों में आए और पंजाब समेत देश का नाम रोशन करें। मंगलवार को गुरु नानक स्टेडयिम में शुरू हुई जिला स्तरीय खेल मुकाबले के दौरान पार्षद ममता आशु धर्मपत्नी कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने ये विचार रखे। खेल का शुभारंभ पार्षद ममता आशु, डीएसओ रविंदर सिंह ने गुब्बारे छोड़कर किया।
838 खिलाड़ियों की हुई रजिस्ट्रेशन :
जिला खेल अधिकारी रविंदर सिंह ने कहा कि मैचों से पहले सभी खेलों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की गई। इस प्रक्रिया में विभिन्न खेलों में 1398 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 838 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो इस जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तरीय खेल मुकाबले के शुभारंभ में खेलों में बेस्ट देने वाली खेल शख्सियतों को सम्मानित किया गया। मुख्य मेहमान ममता आशु, जिला खेल अधिकारी रविंदर सिंह ने रोलर स्केटिंग सचिव जे.एस. धालीवाल, स्पोर्ट्स प्रोमोटर जगबीर सिंह ग्रेवाल, अंतर्राष्ट्रीय बाक्सर पवन कुमार को सम्मानित किया।
पहले दिन हुए मुकाबलों के नतीजे :
बॉस्केटबॉल अंडर-14 लड़के पोठोहार खालसा स्कूल ने रिकोफिड अकादमी को 24-6 से, डी.सी. एस. सी अकादमी ने बाल भारती पब्लिक स्कूल को 26-7, दोराहा पब्लिक स्कूल ने बावा इशर सिंह पब्लिक स्कूल को 20-18 के अंतर से मात दी।
टेबल टेनिस:- लड़कों के सेमीफाइनल में डी.सी.एम. प्रेजीडेंसी स्कूल ने इलायट अकादमी को 3-2 के अंतर से, बाल भारती पब्लिक स्कूल ने गुरु नानक स्टेडियम टीम को 3-1 से मात दी।
फुटबॉल लड़कों के वर्ग :- पीस पब्लिक स्कूल मुल्लांपुर ने आई.पी.एस. स्कूल लुधियाना को 3-0 से हराया। सरकारी सी. से. स्कूल पक्खोवाल ने सरकारी सी. से. स्कूल चक्कर को 3-0 से मात दी। फुटबाल लड़कियों के वर्ग में राड़ा साहिब ने गांव बल्लोवाल को 1-0 से, कोटाला ने गांव पक्खोवाल को 2-0 से हराया।
एथलेटिक्स मुकाबले के नतीजे :- 600मी. दौड़ मुकाबले लड़कों के वर्ग में खन्ना के साजिम व विश्वजीत ने क्रमश पहला व दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं कोचिंग सेंटर गुरु नानक स्टेडियम के सोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी वर्ग लड़कियों में रमनदीप कौर को¨चग सेंटर गुरु नानक स्टेडियम प्रथम, रणदीप कौर रायकोट ने दूसरा व नेवीजिता घई डीएवी स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें