सीवरेज डालने को लेकर फैक्ट्री संचालकों और नगर निगम अफसरों में हुई बहस Ludhiana News
नगर निगम के एसडीओ जगरूप सिंह ने बताया कि फेज-सात में जब वह खुदाई कर रहे थे तो फैक्ट्री वालों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया।
लुधियाना, जेएनएन। फोकल प्वाइंट फेज-सात में सीवरेज जाम की वजह से नगर निगम ने नई सीवरेज लाइन बिछानी शुरू कर दी। नगर निगम अफसर जब सीवरेज पाइप डालने के लिए खुदाई करवा रहे थे तो एक फैक्ट्री के संचालकों ने उस जगह को अपना बता दिया जहां पर खुदाई हो रही थी। निगम अफसरों व फैक्ट्री संचालकों में जमकर बहस हुई और उसके बाद अफसरों ने नक्शा मंगवाया। नक्शे के मुताबिक जमीन नगर निगम की निकली और तब जाकर फैक्ट्री संचालक चुप हुए। उसके बाद निगम कर्मियों ने आगे खुदाई की।
नगर निगम के एसडीओ जगरूप सिंह ने बताया कि फेज-सात में जब वह खुदाई कर रहे थे तो फैक्ट्री वालों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री वाले इस जगह पर अपना दावा जता रहे थे, जबकि वह जगह नगर निगम की थी। उन्होंने कहा कि बार बार कहने के बाद भी जब फैक्ट्री संचालक नहीं माना तो मौके पर नक्शा मंगवाया गया। इसके बाद फैक्ट्री संचालक को मानना पड़ा कि जगह निगम की ही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें