सावन का अंतिम सोमवार, मंदिरों में भक्तों की लगी कतार
ढंडारी खुर्द प्रेम नगर में आदर्श मानव कल्याण सेवा समिति ने सावन के पांचवें व अंतिम सोमवार को शिवलिग पर बेल पत्र फूल फल जल और दूध अर्पित किया।
संसू, लुधियाना : ढंडारी खुर्द प्रेम नगर में आदर्श मानव कल्याण सेवा समिति ने सावन के पांचवें व अंतिम सोमवार को शिवलिग पर बेल पत्र, फूल, फल, जल और दूध अर्पित किया। पंडित विजय तिवारी ने बताया कि सावन के अंतिम व पांचवें सोमवार के दिन रक्षाबंधन का शुभयोग बना। इससे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का महत्व और भी बढ़ गया है। मौके पर दीपक सोनी, कमलेश्वर कुशवाहा, सुजीत शर्मा, रोहित भारद्वाज, समीर कुमार, सत्यम कुमार, रमेश गुप्ता, रणजीत कुमार, प्रवेश दुबे, अशोक सिंह, अशोक यादव, अभी मिश्रा, द मोनस्टर जिम के एमडी मनोज सिगला मौजूद रहे।
वहीं दुर्गा माता माता मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट ने भगवान भोलेनाथ का पूजन धूमधाम से किया। पंडित राम सनेश पांडेय शास्त्री ने बताया कि सावन के पांचवें सोमवार पर श्रावणी पूर्णिमा, बुधादित्य योग, विषयोग व उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग रहा। यह फलदायी है।
महादेव सेवा दल ने भोले बाबा का पूजन किया संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी के अध्यक्ष चेतन बवेजा की अध्यक्षता में श्रावण माह के उपलक्ष्य में सेक्टर-32 चंडीगढ़ रोड से श्रद्धालुओं की बस मुक्तेश्वर मुक्ति धाम रवाना की। सोमवार को वहां भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन किया। वहीं भक्तों को फेसबुक से लाइव दर्शन कराए गए। इससे पहले धाम में पहुंचने पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चद्रमोहन शर्मा ने चेतन बवेजा सहित सदस्यों का स्वागत किया। बवेजा ने कहा कि सच्चे दिल से शिव भक्तों द्वारा की सेवा से प्रसन्न होकर भोलेनाथ अपार कृपा बरसाते हैं। मौके पर जतिन्द्र दुग्गल, पंकज गिल्हौत्रा, बन्नी बवेजा, राजकुमार गुप्ता, योगेश सैनी, अजय अरोड़ा, बलदेव भोला, कर्ण अग्रवाल, विवेक रावल, सुरेश खन्ना, वासु गर्ग, तरुण कुमार, सतीश शर्मा, प्रदीप मितल, सुभाष शर्मा, सुरिन्द्र बावा, शीला वर्मा, प्रेम लता, आशा कुमारी मौजूद रहे।