Move to Jagran APP

नगर कौंसिल चुनावः कांग्रेसियों से ज्यादा हुआ अकाली-भाजपा पार्षदों के वार्डों में विकास Ludhiana News

अकाली-भाजपा ने कांग्रेस शासित नगर कौंसिल पर पौने पांच साल में विकास नहीं करने के आरोप लगाए थे जबकि कांग्रेस ने जवाबी हमला कर विकास के काम गिनाए थे।

By Vikas KumarEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 02:24 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 02:24 PM (IST)
नगर कौंसिल चुनावः कांग्रेसियों से ज्यादा हुआ अकाली-भाजपा पार्षदों के वार्डों में विकास Ludhiana News

खन्ना [सचिन आनंद]। नगर कौंसिल चुनाव में कुछ ही महीने बाकी हैं और ऐसे में खन्ना शहर में विकास को लेकर अकाली-भाजपा और कांग्रेस के बीच शह और मात का खेल चल रहा है। अकाली-भाजपा ने कांग्रेस शासित नगर कौंसिल पर पौने पांच साल में विकास नहीं करने के आरोप लगाए थे, जबकि कांग्रेस ने जवाबी हमला कर विकास के काम गिनाए थे। इस सियासी लड़ाई के बीच आंकड़ों की सच्चाई ने यह बात साफ कर दी है कि अकाली-भाजपा पार्षदों के वार्डों में औसतन विकास के काम कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों से ज्यादा हुए हैं। ऐसे में अपने लगाए आरोपों पर अकाली-भाजपा पार्षद गिर सकते हैं।

loksabha election banner

पिछले पौने पांच साल में खन्ना शहर में हुए विकास के कामों के मिले आंकड़ों के अनुसार खन्ना नगर कौंसिल ने कुल 64 करोड़ 85 लाख 52 हजार रुपये के विकास के काम कराए। इस समय खन्ना नगर कौंसिल में कांग्रेस के 18 और अकाली-भाजपा के 11 पार्षद हैं। दो पार्षद आम आदमी पार्टी के और दो आजाद हैं। आंकड़े बताते हैं कि अकाली-भाजपा पार्षदों के 11 वार्डों में कुल 22 करोड़ 40 लाख 33 हजार रुपये के विकास के काम हुए। जिनका औसत 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये प्रति वार्ड बनता है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्षदों के 18 वार्डों में 32 करोड़ 47 लाख 93 हजार रुपये के विकास के काम हुए। औसत के हिसाब से देखें तो कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में 1 करोड़ 80 लाख 44 हजार रुपये प्रति वार्ड विकास हुआ। यह आंकड़ा अकाली-भाजपा पार्षदों के वार्डों से करीब 20 लाख रुपये प्रति वार्ड कम है।

अकाली-भाजपा पार्षदों के वार्डों में विकास

वार्ड 2 - इकबाल सिंह चन्नी - 1 करोड़ 89 लाख 6 हजार

वार्ड 8 - सर्वदीप सिंह कालीराव - 1 करोड़ 8 लाख 88 हजार

वार्ड 9 - संजीव धमीजा - 2 करोड़ 4 लाख 12 हजार

वार्ड 13 - जसदीप कौर - 2 करोड़ 49 लाख 15 हजार

वार्ड 14 - सुधीर सोनू - 1 करोड़ 54 लाख 85 हजार

वार्ड 15 - प्रताप सिंह ज्योति - 1 करोड़ 50 लाख 50 हजार

वार्ड 16 - कविता गुप्ता - 2 करोड़ 3 लाख 72 हजार

वार्ड 19 - रुबी भाटिया - 2 करोड़ 90 लाख 38 हजार

वार्ड 21 - जतिंदर देवगण - 1 करोड़ 25 लाख 14 हजार

वार्ड 26 - राजिंदर सिंह जीत - 2 करोड़ 58 लाख 41 हजार

वार्ड 27 - सुखदेव सिंह - 3 करोड़ 6 लाख 12 हजार

कांग्रेसी वार्डों में विकास

वार्ड 1 - नेतर कौर - 1 करोड़ 1 लाख 38 हजार

वार्ड 3 - गुरमिंदर सिंह लाली - 1 करोड़ 23 लाख 58 हजार

वार्ड 4 - कुलदीप कौर - 1 करोड़ 97 लाख 37 हजार

वार्ड 5 - कृष्ण पाल - 2 करोड़ 73 लाख 29 हजार

वार्ड 6 - सुनील कुमार नीटा - 1 करोड़ 17 लाख 8 हजार

वार्ड 7 - अंजनजीत कौर - 83 लाख 93 हजार

वार्ड 11 - जसवीर सिंह कालीराव - 3 करोड़ 6 लाख 61 हजार

वार्ड 12 - गुरमीत नागपाल - 1 करोड़ 33 लाख 73 हजार

वार्ड 17 - सुरिंदर बावा - 1 करोड़ 95 लाख 94 हजार

वार्ड 20 - शाम लाल मल्होत्रा - 82 लाख 79 हजार

वार्ड 22 - रविंदर सिंह बब्बू - 2 करोड़ 19 लाख 48 हजार

वार्ड 23 - जसपाल कौर - 2 करोड़ 50 लाख 8 हजार

वार्ड 28 - गुरमीत कौर - 1 करोड़ 58 लाख 33 हजार

वार्ड 29 - गुरदीप मशाल - 1 करोड़ 32 लाख 3 हजार

वार्ड 30 - सुलक्ष्णा पाठक - 3 करोड़ 38 लाख 13 हजार

वार्ड 31 - वेद प्रकाश - 1 करोड़ 95 लाख 20 हजार

वार्ड 32 - विजय शर्मा - 1 करोड़ 56 लाख 48 हजार

वार्ड 33 - विकास मेहता - 1 करोड़ 89 लाख 5 हजार

 

अब किस मुंह से विरोध करेंगें अकाली-भाजपा : मेहता

खन्ना नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता ने अकाली-भाजपा पार्षदों पर हमला बोला। मेहता ने कहा कि आंकड़े झूठ नहीं बोलते। साबित हो गया कि हमने अपने वार्डों से ज्यादा अकाली-भाजपा वार्डों के विकास को तरजीह दी, ताकि लोग परेशान ना हों। अब अकाली-भाजपा पार्षद किस मुंह से कांग्रेस का विरोध करेंगें और चुनाव में उतरेंगें।

टेंडर लगाए, पर काम लटकाए : जीत

सीनियर अकाली पार्षद राजिंदर सिंह जीत ने कहा कि केवल टेंडरों से सारी स्थिति स्पष्ट नहीं होती। काफी बार ऐसा किया गया कि अकाली-भाजपा पार्षदों के टेंडर तो लगा दिए गए लेकिन, काम शुरू करने के वक्त लटकाया गया। ताकि पार्षदों की छवि उनके वार्डों में खराब हो। जीत ने कहा कि अब सीवरेज प्रोजेक्ट में भी प्राथमिकता कांग्रेसी वार्डों को दी जा रही। ताकि चुनाव में इसका नुक्सान अकाली-भाजपा को हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.