फरवरी में बिगड़ी मौसम की चाल, 10 सालों में सबसे गर्म रहा
पिछले दस सालों में इस बार फरवरी सबसे गर्म है। इस साल फरवरी में अधिकतम तापमान 28 डिसे व न्यूनतम तापमान 15 डिसे तक पहुंचा।
लुधियाना [आशा मेहता]। पंजाब में इस बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के डिस्टर्ब रहने से फरवरी माह में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से कहीं अधिक है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 10 वर्षों की तुलना में इस साल फरवरी के तीसरे सप्ताह के बाद से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।
पीएयू की मौसम वैज्ञानिक डॉ. केके गिल के अनुसार फरवरी माह में सामान्य तौर पर अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जबकि इस साल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के डिस्टर्ब रहने से बिगड़ी मौसम की चाल
डॉ. केके गिल के अनुसार फरवरी माह में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कम संख्या में सक्रिय हुआ। अब तक केवल दो बार एक्टिव हुआ। लेकिन, यह भी पूरी तरह से एक्टिव नहीं था। जिसकी वजह से बारिश नहीं हुई और कई दिनों तक बादल छाए रहे। बादलों की वजह से दिन व रात का तापमान बढ़ा। यदि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पूरी तरह से एक्टिव होता और बारिश हो जात,ी तो अधिकतम व न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया जाता।
तापमान बढ़ने से अगेती गेहूं पर असर पड़ सकता है असर
जिले के पूर्व मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉ. सुखपाल सिंह ने कहा कि 15 से 20 फरवरी तक लगातार एक सप्ताह तक दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी से अगेती गेहूं की फसल पर बुरा असर पडऩे की संभावना है। क्योंकि,अगेती गेहूं की फसल में इस दौरान दाने पड़ रहे होते है। तापमान अधिक होने से नमी की मात्रा कम हो जाती है, जिससे फसल के लिए जरूरी ठंडक न मिलने से दानों का आकार छोटा रह सकता है। यदि फरवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर मार्च के पहले सप्ताह में भी दिन व रात का तापमान अधिक रहता है, तो पिछती गेहूं की फसल के लिए भी समस्या खड़ी हो सकती है।
फरवरी माह के तीसरे सप्ताह का पिछले दस सालों का रिकार्ड
तिथि- अधिकतम- न्यूनतम
21फरवरी-21.4- 9.0
22फरवरी-22.4- 8.4
वर्ष 2008
21फरवरी-24.2-10.2
22फरवरी-22.6-14.6
वर्ष 2009
21फरवरी-25.4-10.8
22फरवरी-26.0- 11.0
वर्ष 2010
21फरवरी-24.8-8.4
22फरवरी-25.4-10.2
वर्ष 2011
21फरवरी-20.0-8.2
22फरवरी-20.6-8.4
वर्ष 2012
21फरवरी-21.3-11.0
22फरवरी-24.8-10.4
वर्ष 2013
21फरवरी-18.6-10.2
22फरवरी-22.6-13.6
वर्ष 2014
21फरवरी-24.0-8.4
22फरवरी-18.6-11.6
वर्ष 2015
21फरवरी-23.4-11.4
22फरवरी-24.0-12.8
वर्ष 2016
21फरवरी-23.2- 10.5
22फरवरी-24.4- 10.0
वर्ष 2017
तिथि- अधिकतम- न्यूनतम
12 फरवरी-22.2 डिसे- 5.2
13फरवरी-22.6 डिसे- 6.6
14फरवरी-23.0 डिसे- 7.0
15फरवरी-25.2 डिसे-10.6
16फरवरी-25.0 डिसे-12.2
17फरवरी-25.2 डिसे-12.6
18फरवरी-26.6 डिसे-13.6
19फरवरी-28.0 डिसे-15.6
20फरवरी-27.2 डिसे-13.6
21फरवरी-23.6 डिसे-12.6
22फरवरी-23.6 डिसे-8.6