Move to Jagran APP

लुधियाना में दिल्ली पुलिस के साथ वांछित आरोपितों ने की हाथापाई, एक ने पी मच्छर मारने की दवा; वर्दी फाड़ी

मारपीट के बाद अपहरण व दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए लुधियाना आई दिल्ली पुलिस के साथ आरोपित पक्ष ने हाथापाई की। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके पांच को गिरफ्तार कर लिया।

By Vinay kumarEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 12:55 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 12:55 PM (IST)
लुधियाना में दिल्ली पुलिस के साथ वांछित आरोपितों ने की हाथापाई, एक ने पी मच्छर मारने की दवा; वर्दी फाड़ी
लुधियाना में दिल्ली से आई पुलिस के साथ आरोपितों ने हाथापाई कर वर्दी फाड़ी।

लुधियाना, जेएनएन। दिल्ली में मारपीट, अपहरण व दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए आई दिल्ली पुलिस से आरोपित पक्ष ने हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी। इसके बाद आरोपित ने मच्छर मारने वाली आलआउट दवा पी ली। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके पांच को गिरफ्तार कर लिया। दवा पीने वाले मुख्य आरोपित को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि आराेपित की पहचान गांव साया खुर्द निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए आरोपित गांव साया खुर्द निवासी कुलदीप कौर, कर्मजीत कौर, जसप्रीत कौर, इंद्रजीत सिंह तथा नंगल निवासी परमजीत कौर हैं जबकि वकील नरिंदर आदिया, माणक विरला तथा विशाल बैंस को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। एएसआइ भीष्म देव की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि दिल्ली की थाना जहांगीर पुरी पुलिस ने गुरप्रीत सिंह तथा उसकी पत्नी कुलदीप कौर के खिलाफ डरा धमका कर मारपीट के बाद अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर रखा है। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए मंगलवार नई दिल्ली से पुलिस की टीम आरोपितों के घर पहुंची।

पुलिस को देखते ही आरोपित भाग कर घर के अंदर घुस गए। पुलिस ने उन्हें बताया कि वो तफ्तीश के लिए आए हैं, आरोपितों को उनके हवाले किया जाए। यह सुनते ही सभी आरोपित पुलिस पर चढ़ आए। उनके साथ हाथापाई के बाद धक्का मुक्की करके वर्दी फाड़ दी। गंदे इशारे करने के साथ गंदा गाली गलौज किया। पता चलते ही तीनों वकील भी उनकी पैरवी करने के लिए वहीं पहुंच गए। उनके कहने पर आरोपित गुरप्रीत सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

सुखदेव सिंह ने कहा कि गुरप्रीत सिंह की हालत बेहतर है, आज उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तीनों वकीलों को भी गिरफ्तार किया जाएगाा। दरअसल गुरप्रीत और कुलदीप कौर ने लोगों को दिखाने के लिए आपस में तलाक ले रखा है। मगर दोनों साथ में रहते हैं। दोनों दिल्ली की एक युवती को डरा धमका कर ले आए थे। यहां गुरप्रीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से निकल कर भागी युवती ने दिल्ली पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.