Red Fort Violence: लाल किला हिंसा के मास्टरमांइड इकबाल के घर दिल्ली पुलिस की रेड, लुधियाना में परिवार से पूछताछ
Red Fort Violence 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस न्यू अशोक नगर निवासी इकबाल सिंह को मास्टरमाइंड मान रही है। पुलिस का मानना है कि उसने भीड़ को भड़काने का काम किया।
लुधियाना, जेएनएन। Red Fort Violence: गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई हिंसा के मामले में शनिवार को दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपित इकबाल सिंह को पकड़ने के लिए न्यू अशोक नगर स्थित उसके निवास पर छापा मारा। हालांकि, वह हाथ नहीं लगा। उधर, लुधियाना पुलिस को दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
भीड़ को भड़काने का किया था काम
बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस ने घर के लोगों से पूछताछ भी की। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस न्यू अशोक नगर निवासी इकबाल सिंह को मास्टरमाइंड मान रही है। पुलिस का मानना है कि उसने भीड़ को भड़काने का काम किया। उसके भड़काने पर ही भीड़ ने लाल किले का दरवाजा जबरन खोल दिया और अंदर दाखिल हो गई।
यह भी पढ़ें-Ludhiana GST Scam: लुधियाना में 427 करोड़ के बोगस बिलिंग घाेटाले में दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपित पकड़ से बाहर
इंटरनेट मीडिया पर भी लाइव भी हुआ था इकबाल
हिंसा के समय इकबाल सिंह इंटरनेट मीडिया पर भी लाइव भी हुआ था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपित बनाए गए अभिनेता दीप सिद्धू पर एक लाख रुपये और इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस बारे में थाना सलेम टाबरी के इंचार्ज गोपाल किशन का कहना है कि दिल्ली पुलिस की रेड के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।